Last Updated:
Khatti Meeth Mirchi Recipe: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में खट्टी-मीठी मिर्ची की खास डिश काफी लोकप्रिय है. मोटी मिर्च, दही और नमक से तैयार इस पारंपरिक रेसिपी को 15 दिनों तक धूप में सुखाकर बनाया जाता है, जिसे बाद में तलकर भोजन के साथ बड़े चाव से खाया जाता है.
Khatti Meeth Mirchi Recipe: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर के निर्माण क्षेत्र में खट्टी मीठी मिर्ची की डिश तैयार की जाती है. लोगों को काफी पसंद आती है लोग इसको भोजन के साथ खाना पसंद करते हैं. इसको बनाने के लिए मोटी मिर्च, नमक और दही का इस्तेमाल किया जाता है.मिर्चियों को गोल-गोल काट कर उसमें दही नमक मिला कर भिगा दिया जाता है. एक रस्सी के रूप में हार की तरह 15 दिन तक धूप वाली जगह पर लटका दिया जाता है जिससे वह सूख जाती है और उसको तलकर और फ़्राई कर भी खा सकते हैं. यह काफी फेमस मिर्ची होती है लोग उसको सबसे अधिक खाना पसंद करते हैं.
निमाड़ के बुरहानपुर की सबसे फेमस है डिश
लोकल 18 की टीम को मिर्ची की डिश तैयार करने वाले अनिल बदलानी ने जानकारी देते हुए बताया की सिंधी समाज में यदि सबसे अधिक बनाई जाती है. इस खट्टी मीठी मिर्ची को बनाने के लिए सबसे पहले आप बाजार से मोटी वाली मिर्ची खरीद कर लेकरसआए. उसे गोल-गोल काट लीजिए और फिर दही में भीगाकर रख दीजिए. एक दिन तक भीगने दीजिए आप उसमें नमक भी मिला सकते हैं. उसको सूखने के लिए एक रस्सी में माला की तरह पिरो लीजिए और उसे करीब 10 से 15 दिन तक धूप में सूखने दीजिए, जिससे आपकी मिर्ची तैयार हो जाएगी. आप इसको तेल में फ्राई करके और तल के भी खा सकते हैं. खाने के साथ बड़ी टेस्टी लगती है और सफर में भी ले जा सकते हैं.
3 से 5 महीने तक नहीं होती खराब
यह मोटी मिर्च 3 से 5 महीने तक खराब नहीं होती है और इस मिर्च की खासियत होती है कि खाने में खट्टी मीठी लगती है और स्वादिष्ट लगती है. इसलिए लोग इसको सबसे अधिक बनाकर अपने घर में स्टोर करना पसंद करते हैं और उसको सफर में भी ले जाते हैं क्योंकि खराब नहीं होती है. अगर आप भी आपके घर पर या मिर्ची तैयार करना चाहते हैं तो आप बाजार से आधा किलो खट्टा दही लाइए, 1 किलो मोटी मिर्च को गोल-गोल पीस काटकर इसे आधा किलो दही में डाल दीजिए. ऊपर से आप इसमें 50 ग्राम नमक डाल दीजिए और सभी को मिक्स कर 24 घंटे तक भीगने दीजिए, जिससे आपकी मिर्ची तैयार हो जाएगी.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें