Methi Angoor Sabzi: राजस्थान के जालोर में इन दिनों मेथी और अंगूर की अनोखी सब्जी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है. पारंपरिक मेथी की सब्जी में अंगूर मिलाने से इसका स्वाद हल्का मीठा और खट्टा हो जाता है, जो इसे सामान्य रेसिपी से अलग बनाता है. गृहिणी संतोष देवी के अनुसार, मेथी को अच्छी तरह साफ कर उसकी कड़वाहट कम करने के बाद मसालों के साथ पकाया जाता है और अंत में अंगूर मिलाए जाते हैं. गुड़, अमचूर और गरम मसाले का स्वाद इस डिश को और खास बनाता है. यह सब्जी रोटी और पराठे के साथ खूब पसंद की जा रही है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।