Last Updated:

Rajasthani Gatte Ka Pulao Recipe: गर्मियों के महीनों में हल्का और आसान डिनर ना सिर्फ पेट को खुश रखता है, बल्कि आपको भी अच्छा महसूस कराता है. तो इस गर्मी ट्राई करें यह आसान राजस्थानी गट्टे का पुलाव और कहें आसान और खुशहाल खाने को हां. इसे आप बिना किसी तामझाम के बना सकते हैं और पूरे परिवार के साथ इसका आनंद ले सकते हैं. आइए जानते हैं घर पर कैसे बनाएं राजस्थानी गट्टे का पुलाव…

Zoom

Rajasthani Gatte Ka Pulao Recipe: राजस्थान की पारंपरिक रसोई अपने खास स्वाद और अनोखे व्यंजनों के लिए जानी जाती है. इन्हीं में से एक है गट्टे का पुलाव, जो स्वाद और पौष्टिकता का बेहतरीन मेल माना जाता है. आमतौर पर गट्टे की सब्जी तो कई लोग खाते हैं, लेकिन गट्टे का पुलाव भी उतना ही लाजवाब और खास होता है. अच्छी बात यह है कि इसे घर पर आसानी से कम समय में तैयार किया जा सकता है. गर्मियों में जहां पैर रखने का मन नहीं करता लेकिन इस पुलाव को आसानी से बनाया जा सकता है और इसको बनाने में ज्यादा तामझाम की जरूरत भी नहीं पड़ती. गर्मियों के महीनों में हल्का और आसान डिनर ना सिर्फ पेट को खुश रखता है, बल्कि आपको भी अच्छा महसूस कराता है. तो इस गर्मी, ट्राई करें ये आसान राजस्थानी गट्टे का पुलाव और कहें आसान और खुशहाल खाने को हां.

राजस्थान गट्टे का पुलाव बनाने के लिए सामग्री
गट्टे के लिए:
1 कप बेसन
2 टेबलस्पून दही
1 चम्मत अजवाइन
1 टीस्पून तेल
½ टीस्पून हल्दी
½ टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
स्वादानुसार नमक और गूंथने के लिए पानी

पुलाव के लिए:
1 कप बासमती चावल
2 टेबलस्पून घी या तेल
1 टीस्पून जीरा
1 तेजपत्ता
2 लौंग
1 छोटा दालचीनी का टुकड़ा
1 प्याज
1 टीस्पून अदरक-लहसुन पेस्ट
½ टीस्पून हल्दी
1 टीस्पून धनिया पाउडर
स्वादानुसार नमक और 2 कप पानी

गट्टे का पुलाव बनाने की विधि
गट्टे का पुलाव बनाने के लिए मुख्य सामग्री बेसन, चावल और कुछ मसाले होते हैं. सबसे पहले बेसन में नमक, लाल मिर्च, हल्दी, अजवाइन और थोड़ा सा तेल डालकर आटा गूंथ लिया जाता है. इसके बाद इस आटे की लंबी रोल बनाकर उबलते पानी में 10-12 मिनट तक पकाएं. इसके बाद निकालकर ठंडा करें और छोटे टुकड़ों में काट लें. यही गट्टे पुलाव का खास हिस्सा होते हैं.

सभी मसाले करें तैयार
दूसरी ओर, चावल को धोकर कुछ देर के लिए भिगो दिया जाता है. एक कढ़ाही या प्रेशर कुकर में तेल या घी गर्म कर उसमें जीरा, तेज पत्ता, दालचीनी और लौंग जैसे खड़े मसाले डाले जाते हैं. इसके बाद इसमें प्याज डालकर सुनहरा होने तक भुना जाता है. फिर अदरक-लहसुन का पेस्ट और टमाटर डालकर मसाला तैयार किया जाता है.

2 सीटी में तैयार गट्टे
जब मसाला अच्छी तरह पक जाए, तब इसमें हल्दी, धनिया पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर मिलाया जाता है. इसके बाद तैयार किए गए गट्टे इसमें डाल दिए जाते हैं, जिससे मसाले का स्वाद उनमें अच्छी तरह समा जाता है. अब इसमें भीगे हुए चावल और पानी डालकर धीमी आंच पर 2 सीटी आने तक पकाएं, जब तक चावल पूरी तरह से तैयार ना हो जाएं.

इस तरह खाएं राजस्थानी गट्टे का पुलाव
गट्टे का पुलाव खास मौकों या वीकेंड पर परिवार के साथ खाने के लिए बेहतरीन विकल्प है. इसे रायता, सलाद या चटनी के साथ परोसा जा सकता है, जिससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. कम सामग्री और आसान विधि के कारण यह रेसिपी उन लोगों के लिए भी उपयुक्त है, जो किचन में ज्यादा समय नहीं दे पाते. यह डिश ना सिर्फ स्वादिष्ट होती है बल्कि इसमें प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट का संतुलन भी होता है. बेसन से बने गट्टे प्रोटीन का अच्छा स्रोत होते हैं, जबकि चावल शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं. ऐसे में यह व्यंजन एक संतुलित भोजन के रूप में भी देखा जा सकता है.

About the Author

Parag SharmaChief Sub Editor

पराग शर्मा Hindi News18 Digital में Chief Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, ग्रह-नक्षत्र, राशि और वास्तु से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेद…और पढ़ें





Source link

Write A Comment