Hyderabadi Mango Rabdi Recipe: गर्मियों के मौसम में अगर आप मेहमानों के लिए कुछ खास और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो हैदराबादी मैंगो रबड़ी एक बेहतरीन विकल्प है. आम के मीठे पल्प और गाढ़ी लच्छेदार रबड़ी से तैयार होने वाली यह शाही मिठाई स्वाद और ठंडक का अनोखा संगम है. पारंपरिक कुल्हड़ में परोसी जाने वाली यह डेजर्ट न सिर्फ देखने में आकर्षक लगती है, बल्कि इसकी सोंधी खुशबू और मलाईदार स्वाद हर किसी का दिल जीत लेता है. आसान सामग्री और सरल विधि से आप इसे घर पर तैयार कर परिवार और मेहमानों को खुश कर सकते हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।