Cold Lassi Benefits : इस भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए ठंडी तासीर वाली चीजों की शरीर को जरूरत होती है. इसके लिए ठंडी लस्सी से बढ़कर और क्या हो सकता. ऐसे में यदि आप लस्सी के शौकीन हैं तो गाजीपुर बाजार में राजाराम की लस्सी का स्वाद एक बार जरूर चख लें. राजाराम पिछले कई सालों से बिना किसी मशीन के, पारंपरिक रूप से मथकर गाढ़े दही की मलाईदार लस्सी तैयार करते हैं. उनका कहना है कि इस लस्सी का असली राज गाढ़ा दही, घर का भुना जीरा और काला नमक है. इस इस देसी लस्सी के फायदों पर न्यूट्रीशनिस्ट निधि पाठक का कहना है कि यह चिलचिलाती गर्मी में एक बेहतरीन समर सर्वाइवल ड्रिंक है. यह प्राकृतिक प्रोबायोटिक है, जो पेट में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ाकर पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है. गर्मी में पसीने के कारण शरीर में होने वाली नमक और जरूरी मिनरल्स की कमी को जीरा और काला नमक तुरंत पूरा करते हैं. दही की ठंडी तासीर शरीर के तापमान को नियंत्रित रखती है और लू से बचाती है. इस वीडियो में जानिए सारी बातें.