Powered by :

Last Updated:

अब गूगल वालेट में आधार जोड़कर बिना फिजिकल कार्ड के भी पहचान वेरिफाई करना आसान हो गया है. जानें कैसे करें Aadhaar ऐड, इसके फायदे, स्टेप-बाय-स्टेप गाइड और कहां-कहां कर सकते हैं इसका इस्तेमाल.

ख़बरें फटाफट

गूगल वालेट का बड़ा अपडेट:Aadhaar रहेगा हमेशा आपके साथ, ये है जोड़ने का तरीकाZoom

OTP से जोड़ें Aadhaar, सेकंड्स में दिखाएं पहचान-जानें पूरा तरीका

टेक्नोलॉजी के इस दौर में अब पहचान पत्र भी डिजिटल होते जा रहे हैं. गूगल वालेट ने भारत में एक बड़ा अपडेट जारी किया है, जिसके तहत अब यूजर्स अपने आधार को सीधे ऐप में सेव कर सकते हैं. इसका मतलब है कि अब आपको हर जगह फिजिकल आधार कार्ड लेकर जाने की जरूरत नहीं होगी.

ये नया फीचर आधार वेरिएबल क्रेडेंशिएल के रूप में काम करता है. यानी आपका आधार अब डिजिटल फॉर्म में सुरक्षित रहेगा और जरूरत पड़ने पर आप इसे सीधे मोबाइल से दिखा सकते हैं.

ये सुविधा Unique Identification Authority of India सपोर्टेड है, जिससे इसकी सुरक्षा और भरोसेमंदता बनी रहती है.

गूगल वालेट में आधार रखने के फायदे-

  1. फिजिकल कार्ड की जरूरत खत्म- भूल जाने का डर नहीं.
  2. सुरक्षा बेहतर -कार्ड खोने या गलत इस्तेमाल का खतरा कम.
  3. आसान वेरिफिकेशन-QR कोड या NFC से तुरंत पहचान.
  4. ऑनलाइन काम में मदद- वीज़ा, वेबसाइट वेरिफिकेशन में इस्तेमाल.
  5. एज वेरिफिकेशन- उम्र की पुष्टि भी आसानी से कर सकते हैं.

कहां-कहां कर सकते हैं इस्तेमाल?

  • अभी ये सुविधा कुछ प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है जैसे:
  • BharatMatrimony (पहचान वेरिफिकेशन)
  • Atlys (वीज़ा एप्लिकेशन)
  • आने वाले समय में MyGate और Snabbit जैसे प्लेटफॉर्म्स पर भी इसका सपोर्ट मिलेगा.

Google Wallet में Aadhaar कैसे जोड़ें? (स्टेप-बाय-स्टेप)

  1. अपने फोन में Google Wallet डाउनलोड करें
  2. ‘Add (+)’ बटन पर टैप करें
  3. Aadhaar ऑप्शन चुनें
  4. आपको mAadhaar ऐप पर रीडायरेक्ट किया जाएगा
  5. Aadhaar नंबर डालकर OTP से वेरिफाई करें
  6. ‘Add to Wallet’ पर क्लिक करें
  7. स्क्रीन पर दिए गए निर्देश फॉलो करें
  8. कुछ ही समय में आपका Aadhaar Google Wallet में सेव हो जाएगा.

क्या यह सुरक्षित है?

हां, यह पूरी तरह सेफ प्रोसेस है क्योंकि:

  • डेटा सीधे UIDAI से वेरिफाई होता है
  • ऐप में एन्क्रिप्शन और सिक्योरिटी लेयर्स होते हैं
  • आप जरूरत पड़ने पर एक्सेस कंट्रोल कर सकते हैं.

डिजिटल इंडिया की दिशा में यह एक बड़ा कदम है. अब गूगल वॉलेट में Aadhaar जोड़कर आप अपनी पहचान को और भी आसान, सुरक्षित और स्मार्ट बना सकते हैं. अगर आप भी बार-बार डॉक्यूमेंट कैरी करने से परेशान हैं, तो यह फीचर आपके लिए बेहद काम का साबित हो सकता है.

About the Author

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link

Write A Comment