Last Updated:
No Maida Bhature Recipe: छोले-भटूरे फेवरेट है, लेकिन मैदा के कारण ज्यादा खा नहीं पाते तो ये लेख आपके लिए है. यहां आप आटे से भटूरे बनाने का ट्रिक जान सकते हैं, जो कि आसान होने के साथ ही बहुत परफेक्ट बनता है.
छोले भटूरे का स्वाद किसे नहीं पसंद, लेकिन कुछ लोग इसे खाने से बचते हैं क्योंकि ये मैदा से बनाया जाता है. मैदा जिसे हेल्थ एक्सपर्ट कम से कम खाने की सलाह देते हैं. क्योंकि इसमें सिर्फ कार्बोहाइड्रेट होता है, जिससे बॉडी में फैट और शुगर बढ़ने का खतरा होता है.
वैसे तो भटूरे मैदा से ही बनाया जाता है, जिससे इसका टेक्सचर बहुत अच्छा बनता है. साथ ही इसमें हल्के सॉफ्टनेस के साथ एक क्रंची लेयर बनती है. लेकिन क्या आप जानते हैं यही रिजल्ट आपको गेहूं के आटे से भी मिल सकता है. जी, हां बिना मैदा भटूरे की रेसिपी. इसे बनाना बहुत आसान है, साथ ही ये सेहत के नजरिए से भी ज्यादा हेल्दी होता है. इसे बनाने की विधि क्या है, और किन सामाग्रियों की जरूरत होती है? चलिए इस लेख में आगे समझते हैं-
आटे को गूंथते समय मिलाएं ये 4 चीज
– नमक
– शक्कर
– बेकिंग सोडा
– सूजी
विधि
- भटूरे के लिए आटा गूंथने की सही प्रक्रिया को फॉलो करना बहुत जरूरी है. तभी भटूरे परफेक्ट बनेंगे. इसके लिए सबसे पहले एक बर्तन में एक कप दही लें, इसमें एक चम्मच नमक, शक्कर और आधा चम्मच बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह से फेंट लें.
- अब इसमें जिस कप से आपने दही लिया है, उसी से नापकर आधा कप सूजी मिला लें. फिर इसे भी अच्छी तरीके से मिलाकर एक पेस्ट बना लें. 5 मिनट तक इसे ऐसे ही रहने दें. इससे सूजी अच्छी तरह से फूल जाएगी.
- इसके बाद उसी कप से नापकर 2 और आधा कप आटा इसमें मिला दें. ताजगी के लिए इसी स्टेज पर आप फ्रेश हरा धनिया काटकर भी डाल सकते हैं. फिर आटे को अच्छी तरह से गूंथ लें.
- इस स्टेज पर आटे को आपको थोड़ा पटक-पटक कर मलना है, जिससे आटा नरम हो और अच्छी तरह से इसमें खमीर बनें. 5-7 मिनट तक आपको इसे पूरी प्रक्रिया को करना है.
- अब आटे पर ऑयल की लेयरिंग करके इसे कुछ देर के लिए सेट होने के लिए छोड़ दें. 10 मिनट बाद आटा भटूरे बनाने के लिए आपको बिल्कुल तैयार मिलेगा.
- आटे की लोई काटें और लंबाई में हल्का मोटा बेलें और तेल को अच्छी तरह गर्म करने में इसे तलें. आप देखेंगे कि मैदा की तरह ही गेहूं के आटे से भी भटूरे बिल्कुल गुब्बारे की तरह फूल रहे हैं.
About the Author
शारदा सिंह मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना सफर शुरू किया. उनके पास डिजिटल मीडिया और लाइफस्टाइल पत्रक…और पढ़ें