Last Updated:

Gwalior Wale Mama’s Pakoras: शिवपुरी के फिजिकल क्षेत्र में ‘ग्वालियर वाले मामा’ दुकान पिछले 15 साल से अपने खास स्वाद पहचान बनाए हुए हैं. यहां गरमा-गरम आलू और ब्रेड पकोड़े लकड़ी की आंच पर तैयार किए जाते हैं, जो घर के मसालों और खास चटनी के साथ परोसे जाते हैं.

शिवपुरी. मध्यप्रदेश के शिवपुरी शहर के फिजिकल क्षेत्र में स्थित ‘ग्वालियर वाले मामा’ के नाम से मशहूर यह दुकान पिछले 15 साल से अपने खास स्वाद के लिए जानी जाती है. बिना किसी बड़े बोर्ड और प्रचार के यह ठेला आज शिवपुरी वासियों की पहली पसंद बन चुका है. यहां मिलने वाले गरमा-गरम आलू पकोड़े और ब्रेड पकोड़े का स्वाद लोगों को दूर-दूर से खींच लाता है.

इस दुकान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां आज भी पकोड़े लकड़ी की आंच पर तैयार किए जाते हैं. राधेश्याम अग्रवाल बताते हैं कि लकड़ी की धीमी आंच पर तले जाने से आलू और ब्रेड पकोड़े बाहर से बेहद खस्ते और अंदर से नरम रहते हैं. यही पारंपरिक तरीका उनके स्वाद को दूसरी दुकानों से अलग बनाता है.

घर के मसालों और खास चटनी ने बनाया अलग स्वाद
पकोड़ों में इस्तेमाल होने वाले मसाले घर पर तैयार किए जाते हैं, जबकि साथ में मिलने वाली तीखी-खट्टी चटनी स्वाद को और भी लाजवाब बना देती है. वर्षों से एक ही हाथ और एक जैसी गुणवत्ता ने ग्राहकों का भरोसा कायम रखा है.

घंटों इंतजार के बाद मिलता है नंबर
दुकान रोजाना दोपहर 1 बजे खुलती है और रात करीब 9 बजे तक चलती है. दुकान शुरू होने से पहले ही ग्राहक कतार में लग जाते हैं. कई बार लोगों को आधे से एक घंटे तक इंतजार करना पड़ता है, लेकिन शिवपुरी में ‘ग्वालियर वाले मामा’ के खस्ते पकोड़ों का स्वाद लिए बिना कोई लौटना नहीं चाहता.

बिना बैनर, सिर्फ स्वाद से बनी पहचान
दिलचस्प बात यह है कि इस दुकान की पहचान किसी नामी बोर्ड से नहीं, बल्कि उसके स्वाद से बनी है. 15 साल बाद भी फिजिकल क्षेत्र का यह ठिकाना शिवपुरी के सबसे लोकप्रिय स्ट्रीट फूड स्पॉट्स में शामिल है. पिछले 15 वर्षों से लगातार दुकान चलाने वाले ‘ग्वालियर वाले मामा’ ने बिना बड़े प्रचार के अपने स्वाद के दम पर ग्राहकों का भरोसा कायम किया है. यही वजह है कि अब यह ठेला शिवपुरी के स्थानीय खान-पान की पहचान का हिस्सा बन चुका है.

About the Author

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…

और पढ़ें



Source link

Write A Comment