होमफोटोलाइफ़फूड

घर पर ऐसे बनाएं होटल जैसा अंडा ब्रेड, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे आप

Last Updated:

अंडा ब्रेड एक लोकप्रिय नाश्ता है. अगर नाश्ते में फटाफट कुछ बनाना हो, तो लोग इसे चुनना पसंद करते हैं. क्या आप अंडा ब्रेड बनाने का सही तरीका जाते हैं? आइए जानते हैं सबसे स्वादिष्ट अंडा ब्रेड कैसे बनाएं.

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग ऐसे नाश्ते की तलाश में रहते हैं, जो जल्दी तैयार हो जाए और स्वाद के साथ पेट भी भर दे, ऐसे में सबसे पहले जो चीज दिमाग में आती है. वह ब्रेड और अंडा है. यही वजह है कि अंडा ब्रेड आज हर घर का पसंदीदा झटपट नाश्ता बन चुका है.

अगर आप भी रोज एक जैसा नाश्ता खाकर बोर हो चुके हैं, तो मसालेदार अंडा ब्रेड आपके स्वाद को नया ट्विस्ट दे सकता है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले हरी मिर्च और हरा धनिया अच्छी तरह धोकर बारीक काट लें. इसके बाद प्याज को भी छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर एक बाउल में रख लें.

सुबह ऑफिस जाने की जल्दी हो, बच्चों को स्कूल भेजना हो या फिर रात में हल्की भूख लग जाए, अंडा ब्रेड हर समय एक आसान और स्वादिष्ट विकल्प साबित होता है. अंडा ब्रेड की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती और बहुत कम सामग्री में यह तैयार हो जाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

यही कारण है कि छात्र, नौकरीपेशा लोग और यहां तक कि खाना बनाना सीख रहे लोग भी इसे आसानी से बना लेते हैं. कुछ ही मिनटों में तैयार होने वाली यह डिश स्वाद के साथ पोषण भी देती है. अंडे में प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जबकि ब्रेड शरीर को ऊर्जा देने का काम करती है.

अंत में ऊपर से थोड़ा चाट मसाला छिड़कें और गर्मागर्म अंडा ब्रेड सर्व करें. चाहें तो इसे टमाटर सॉस या हरी चटनी के साथ भी खा सकते हैं. कम समय में बनने वाली यह रेसिपी स्वाद, सेहत और सुविधा तीनों का शानदार मेल है. यही वजह है कि अंडा ब्रेड आज युवाओं से लेकर परिवारों तक हर किसी की पहली पसंद बनता जा रहा है.

अब एक अलग बाउल लें और उसमें दो अंडे फोड़कर डालें. इसमें स्वादानुसार नमक, लाल मिर्च, बारीक कटी प्याज और हरी मिर्च मिलाएं. चाहें तो थोड़ा हरा धनिया भी डाल सकते हैं. इसके बाद इस मिश्रण को अच्छी तरह फेंट लें, ताकि सभी मसाले अंडे में अच्छे से मिल जाएं.

अब गैस पर तवा चढ़ाएं और उसमें थोड़ा तेल डालकर गर्म करें. तेल गर्म होते ही उसमें थोड़ा जीरा डालें. जीरा तड़कने लगे तो तुरंत तैयार अंडे का बैटर तवे पर फैला दें. इसके ऊपर तुरंत ब्रेड की दोनों स्लाइस रख दें, ताकि वे अंडे के साथ अच्छी तरह चिपक जाएं. कुछ देर तक इसे एक तरफ से पकने दें.

जब ऑमलेट नीचे से अच्छी तरह सिक जाए, तो इसे सावधानी से पलट दें और दूसरी तरफ भी सेकें. करीब 1 से 2 मिनट तक पकाने के बाद ऑमलेट को ब्रेड के चारों तरफ से फोल्ड कर दें. इससे ब्रेड के अंदर अंडे का स्वाद भर जाता है और खाने में इसका मजा दोगुना हो जाता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment