Last Updated:

गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक और पाचन को बेहतर रखने के लिए खीरे का रायता एक बेहतरीन और हेल्दी विकल्प माना जाता है. दही और ताजे खीरे से तैयार यह पारंपरिक रेसिपी न सिर्फ स्वाद बढ़ाती है, बल्कि शरीर को हाइड्रेट रखने और एसिडिटी कम करने में भी मदद करती है. पराठे, बिरयानी और रोज़मर्रा के भोजन के साथ यह रायता गर्मी में राहत और ताजगी देने का काम करता है.

मिर्जापुर : गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक पहुंचाने और पाचन को बेहतर रखने के लिए लोग कई तरह के घरेलू और पारंपरिक व्यंजन खाते हैं. इनमें खीरे का रायता सबसे लोकप्रिय और स्वास्थ्यवर्धक विकल्पों में से एक माना जाता है. यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ शरीर में पानी की कमी को भी पूरा करने में मदद करता है. दही और खीरे से तैयार होने वाला यह रायता भोजन का स्वाद बढ़ाने के साथ पेट को ठंडक भी देता है.

सुनीता ने बताया कि खीरे का रायता बनाने के लिए दो मध्यम आकार के ताजे खीरे, दो कप ताजा दही, आधा चम्मच भुना जीरा पाउडर, हल्की सी काली मिर्च पाउडर, स्वादानुसार नमक, थोड़ा सा काला नमक, बारीक कटा हरा धनिया, दो से तीन पुदीने की पत्तियां को आवश्यकता होती है.

<br />बनाने के लिए सबसे पहले खीरे को अच्छी तरह धो लें. इसके बाद इसे छीलकर कद्दूकस कर लें. यदि खीरे में ज्यादा पानी हो तो हल्का सा निचोड़ लें. अब एक बड़े बर्तन में दही को अच्छी तरह फेंट लें ताकि उसमें कोई गांठ न रहे. फेंटी हुई दही में कद्दूकस किया हुआ खीरा डालें और अच्छी तरह मिला लें.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अच्छे से मिलने के बाद इसमें भुना जीरा पाउडर, काली मिर्च, साधारण नमक और काला नमक मिलाएं. सभी सामग्री को अच्छी तरह मिक्स करने के बाद ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया और पुदीने की पत्तियां डाल दें. ताकि, स्वाद और बढ़ जाए.

रायते को 15 से 20 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें. ठंडा होने के बाद इसे पराठे, पुलाव, बिरयानी या रोजाना के भोजन के साथ परोस सकते हैं. इसका स्वाद लोगों के मन को खूब भाता है.

खीरे में भरपूर मात्रा में पानी, फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं. वहीं दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं. गर्मी के दिनों में खीरे का रायता पेट की गर्मी को शांत करने, एसिडिटी कम करने और भोजन को आसानी से पचाने में सहायक माना जाता है.

नियमित रूप से सीमित मात्रा में खीरे का रायता खाने से शरीर को ठंडक मिलती है और गर्मी से होने वाली थकान व डिहाइड्रेशन का खतरा भी कम हो सकता है. यही वजह है कि भारतीय रसोई में यह एक पारंपरिक और पसंदीदा व्यंजन के रूप में शामिल है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment