बोट ने भारत में अपने ऑडियो पोर्टफोलियो को और बड़ा करते हुए PartyPal स्पीकर सीरीज लॉन्च की है. कंपनी ने इस लाइनअप में एक साथ 8 नए स्पीकर पेश किए हैं. इनमें PartyPal 650, PartyPal 600 Plus, PartyPal 500, PartyPal 390 Plus, PartyPal 230, PartyPal Boom, PartyPal Ultra और PartyPal Rumbl शामिल हैं.

इन स्पीकर्स को खासतौर पर घर पर म्यूजिक, पार्टी और कराओके जैसे इस्तेमाल को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. सीरीज में RGB लाइटिंग के साथ DJ कंट्रोल और वायरलेस माइक्रोफोन जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.

₹9,499 से शुरू है कीमत

Boat PartyPal सीरीज की कीमत ₹9,499 से शुरू होकर ₹24,999 तक जाती है. ग्राहक इन्हें कंपनी की वेबसाइट के अलावा Amazon India, Flipkart और देशभर के चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं.

कंपनी ने अलग-अलग जरूरत और बजट के हिसाब से इस सीरीज में कई मॉडल पेश किए हैं, ताकि यूजर्स छोटे घरेलू गेट-टुगेदर से लेकर बड़ी पार्टी के लिए अपने हिसाब से स्पीकर चुन सकें.

Karaoke के लिए मिलेगा खास फीचर

PartyPal सीरीज की सबसे खास चीजों में से एक Karaoke ProTuner है. यह एक ऑटो-ट्यूनिंग फीचर है, जो कराओके के दौरान आवाज को रियल टाइम में एडजस्ट करने का काम करता है. इससे यूजर्स को गाना गाते समय बेहतर वोकल आउटपुट मिलने की उम्मीद है.

इसके अलावा स्पीकर्स में DJ कंट्रोल भी दिए गए हैं. इनमें RGB लाइटिंग मिलती है, जो म्यूजिक के साथ सिंक होकर अलग-अलग लाइट इफेक्ट दिखाती है. मॉडल के हिसाब से वायरलेस और वायर्ड माइक्रोफोन के साथ-साथ गिटार कनेक्ट करने का विकल्प भी मिलता है.

PartyPal 650 है सबसे दमदार मॉडल

लाइनअप में PartyPal 650 सबसे प्रमुख मॉडल है. इसमें 300W ऑडियो आउटपुट मिलता है और कंपनी इसके साथ दो UHF वायरलेस माइक्रोफोन भी देती है. इसमें DJ ट्रैक और Bass Drop Pad भी मिलता है, जिसकी मदद से यूजर म्यूजिक के दौरान अलग-अलग साउंड इफेक्ट जोड़ सकते हैं.

यह मॉडल Bluetooth 5.3, TWS मोड, AUX, USB और TF कार्ड प्लेबैक को सपोर्ट करता है. इसमें वायर्ड माइक्रोफोन कनेक्ट करने का विकल्प भी है. बैटरी एक बार चार्ज करने पर 5 घंटे तक चल सकती है. स्पीकर में पहिए भी दिए गए हैं, जिससे इसे एक जगह से दूसरी जगह ले जाना आसान हो जाता है.

Boat Hearables ऐप के जरिए यूजर ऑडियो सेटिंग्स, RGB लाइटिंग इफेक्ट और दूसरे कंट्रोल को अपनी पसंद के मुताबिक बदल सकते हैं. Boat की नई PartyPal सीरीज उन लोगों के लिए है जो सिर्फ म्यूजिक सुनने के बजाय कराओके, DJ इफेक्ट और पार्टी लाइटिंग वाला ऑल-इन-वन स्पीकर एक्सपीरियंस चाहते हैं.



Source link

Write A Comment