Last Updated:
Sabudana Paratha Kaise Banate Hain : वीकेंड पर स्पेशल डिश की डिमांड तो हर में होती है. स्पेशल डिश में आलू पराठा तो अक्सर घर पर बनते हैं. तीज-त्योहार के सीजन में अगर कुछ नया बनाना चाहते हैं तो साबूदाना पराठा से बेहतर कुछ नहीं हो सकता. इन्हें घर पर बनाना बहुत आसान है. इसके लिए साबूदाना को भिगोने की भी जरूरत नहीं पड़ती. नरम-नरम साबूदाना पराठा खाने में भी बहुत टेस्टी लगते हैं. इसके लिए किस तरह के साबूदाना लेते हैं, कैसे डो तैयार करते हैं, कौन-कौन से मसाले इन पराठों में डाले जाते हैं, आइये जानते हैं.
आलू पराठा तो सबका फेवरेट होता है लेकिन वीकेंड पर कई बार स्पेशल डिश की डिमांड हर घर में होती है. अगर आप आलू पराठा खाकर बोर हो गए हैं तो साबूदाना पराठा की रेसिपी ट्राय कर सकते हैं. साबूदाना पराठा टेस्टी के साथ-साथ हेल्दी भी होते हैं. इन्हें बनाना भी बहुत आसान है. साबूदाना को भिगोए बिना ही आप इन्हें बना सकते हैं. इन्हें आलू के साथ भी बनाया जा सकता है. व्रत में अगर आप साबूदाना की खिचड़ी या वड़ा खाकर बोर हो गए हैं, नाश्ते में कोई नई डिश आजमाना चाहते हैं तो साबूदाना के पराठे जरूर बनाएं. साबूदाना का डो कैसे तैयार करते हैं, कौन-कौन से मसाले इन पराठों में डाले जाते हैं, आइये जानते हैं.
साबूदाना के पराठे बनाने के लिए सबसे पहले एक कप साबूदाना ले लीजिए. साबूदाना मीडियम साइज का लीजिए. साबूदाना को फ्राय पैन में डालकर धीमी आंच में भून लें. करीब दो मिनट तक भूनने के बाद इन्हें अलग प्लेट में ठंडा रखने के लिए छोड़ दें. जब भुने हुए साबूदाना अच्छे से ठंडे हो जाएं तो उन्हें ग्राइंड मिक्सर में डालकर बारीक पीस लें. पीसने के बाद साबूदाने के आटे को छान लें. अब इसमें दो या तीन उबले आलू मिला कद्दूकस करके मिला लें.
एक कप साबूदाना में एक कप उबले आलू मिलाएं तो बेहतर रहेगा. अब एक चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, बारी कटी हरी मिर्च, आधा चम्मच सेंधा नमक, आधा चम्मच जीरा, आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर, दो बड़ी चम्मच भुनी हुई मूंगफली का दरदरा पाउडर और बारीक कटा हुआ हरा धनिया इसी मिश्रण में मिला लें. अब एक डो तैयार कर लें. ध्यान रखें कि डो तैयार करते समय पानी एक साथ ना मिलाएं. थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाते हुए डो तैयार करें.
Add News18 as
Preferred Source on Google
डो तैयार करने के बाद उसे ढंककर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें. डो अच्छे से सेट हो जाएगा. साबूदाना थोड़ा सा सॉफ्ट होकर फूल जाएगा. अब इसमें एक चम्मच घी डालें और फिर से हल्के हाथ से आटे को गूंथ लें. अब डो पूरी तरह से तैयार हो जाएगा. अब डो से लोई बना लें और पराठे बना लें.
अगर व्रत के लिए साबूदाना पराठा बना रहे हैं तो इन्हें बेलते समय राजगिरा या कुट्टू का आटा परथन के लिए लें. अगर पराठा गोल ना बन पा रहा हो और किनारों से फट रहा हो तो पहले आप पराठा बेल लें. फिर गोलाकार कोई ढक्कन लें और गोलाकार पराठे काट लें. इसके किनारे हटा दें और बाकी आटे में मिला लें. गोलाकार पराठे ही सबको पसंद होते हैं.
पराठा मीडियम फ्लेम में ही सेकें. जब पराठे अच्छे से सिक जाएंगे तो अपने ही आप फूलेंगे. आप चाहें तो पराठे की बजाय इस डो से पूड़ियां भी बना सकते हैं. पराठे सेंकने के बाद आप चाहें तो इन्हें दही के साथ खा सकते हैं. अगर व्रत के लिए पराठे बना रहे हो तो लहसुन और अन्य चीजें ना डालें. पराठे के लिए आप चटनी भी तैयार कर सकते हैं. इसके लिए मिक्सर में हरी धनिया, टमाचर, अदरक-हरी मिर्च, जीरा और स्वादानुसार नमक, आइस क्यूब डालकर अच्छे से पीस लें. अब साबूदाना पराठा तैयार हैं.