Traditional Amchur Powder: छत्तीसगढ़ के खाने में ‘आमा खोईला’ यानी अमचूर की खास जगह है. गर्मी के मौसम में जब बाजारों और बगीचों में कच्चे आमों की बंपर आवक होती है, तब ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं पूरे सालभर के उपयोग के लिए इसे बड़े पैमाने पर तैयार करती हैं. यह पूरी तरह से एक नैचुरल और शुद्ध मसाला है, जिसे बनाने के लिए अच्छी गुणवत्ता वाले खट्टे कच्चे आम चाहिए. पहले इन्हें छीलकर, पतले टुकड़ों में काटा जाता है और फिर 4 से 7 दिनों तक तेज धूप में अच्छी तरह सुखाया जाता है. पूरी तरह सूखने के बाद इसे टुकड़ों या पीसकर पाउडर के रूप में एयरटाइट डिब्बों में रख लिया जाता है. इससे ये कई महीनों तक खराब नहीं होता. बता दें कि दाल, सब्जी या तीखी चटनियों में खट्टापन और बेहतरीन स्वाद के लिए इसे छत्तीसगढ़ी घरों में यूज किया जाता है. इस घरेलू और शुद्ध आमा खोईला को बनाने की पूरी विधि आप वीडियो में देख सकते हैं