अगर घर में केले ज्यादा पक गए हैं और आप उन्हें फेंकने की सोच रहे हैं, तो पहले यह आसान मिठाई जरूर ट्राई करें. भीलवाड़ा की मंजू देवी बताती हैं कि सिर्फ पके केले, थोड़ा घी, चीनी और इलायची की मदद से मिनटों में स्वादिष्ट मिठाई तैयार की जा सकती है. इसमें अपनी पसंद के मेवे मिलाकर इसका स्वाद और भी बढ़ाया जा सकता है. यह रेसिपी कम समय, कम मेहनत और कम खर्च में तैयार हो जाती है. शाम की चाय के साथ या खाने के बाद मीठे के रूप में इसे परोस सकते हैं. यह पके केलों का बेहतरीन उपयोग करने का शानदार तरीका भी है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।