Last Updated:

Mithilanchal Style Karela Bharwa Recipe: आप भी पूराने स्टाइल का करेला भरवा खा कर बोर हो गए हैं. तो अब बनाएं मिथिलांचल का खास आम करेला भरवा. इस सीज़न नए तरीके से बनाकर खाए. दरअसल अभी कच्चा आम असानी से मिल जाता है. इसका खट्टापन स्वाद आपको अलग स्वाद देगा. जानिए इसकी खास रेसिपी.

मधुबनी: आप भी वही पुराना पारंपरिक भरवां करेला खाकर बोर हो चुके हैं? तो इस सीजन में इसे नए तरीके से बनाकर ट्राई करें. दरअसल, इन दिनों बाजारों में कच्चा आम आसानी से मिल रहा है. ऐसे में हल्के खट्टेपन के स्वाद के साथ करेले की यह नई रेसिपी आपके भोजन का स्वाद दोगुना कर देगी. इस विशेष वीडियो रिपोर्ट में देखिए कच्चे आम के फ्लेवर वाले करेले के भरते की पूरी रेसिपी.

कच्चे आम के फ्लेवर वाला करेला भरता
वैसे तो करेला अपनी कड़वाहट (तीतेपन) के लिए जाना जाता है. लेकिन जब इसका भरता बनता है तो यह हर किसी की पसंद बन जाता है. मसालों से लबालब भरा हुआ यह भरवां करेला बेहद स्वादिष्ट होता है. वैसे तो देश के हर क्षेत्र में इसे अलग-अलग तरीकों से बनाया जाता है. लेकिन मिथिलांचल में आम के इस मौसम में बनने वाला कच्चे आम के फ्लेवर वाला करेला भरता खाने का आनंद बढ़ा देता है. इसकी विधि बेहद आसान है. साथ ही इसका खट्टा-चटपटा स्वाद हर किसी को उंगलियां चाटने पर मजबूर कर देता है.

जानिए मिथिलांचल स्टाइल में बनाने की विधि
मिथिलांचल क्षेत्र में इसे बनाने के लिए सबसे पहले करेले को दो भागों में काटकर अच्छी तरह उबाला जाता है. करेला उबलने के बाद उसके अंदर के सारे बीज निकाल लिए जाते हैं. इन बीजों के साथ प्याज, हरी मिर्च, लहसुन और पीली सरसों को मिलाकर एक महीन पेस्ट (पीस) तैयार किया जाता है. इसके साथ ही कच्चे आम को भी अलग से पीस लिया जाता है. जो इस रेसिपी को असली खट्टापन और बेहतरीन फ्लेवर देता है.

ऐसे करें मसाला फ्राई
अब कढ़ाई में तेल गरम करके जीरा, तेजपत्ता और सूखी लाल मिर्च का तड़का लगाया जाता है. इसके बाद सभी पारंपरिक किचन मसाले और करेले के बीज वाले पेस्ट को डालकर अच्छी तरह भुना जाता है. जब मसाला पकने के करीब हो तो इसमें पिसा हुआ कच्चा आम मिलाकर अच्छे से मसाला तैयार कर लिया जाता है.

डीप फ्राई और फिलिंग, दो दिन तक लें स्वाद
मसाला तैयार होने के बाद उबले हुए करेलों में नमक और हल्दी लगाकर उन्हें तेल में अच्छी तरह डीप फ्राई करें. आखिर में इन फ्राई किए गए करेलों के बीच में तैयार भुना हुआ मसाला भर दिया जाता है. अब आपका स्वादिष्ट करेला भरता खाने के लिए बिल्कुल तैयार है. इस सीजन में करेले के भरते में कच्चे आम का इस्तेमाल किया जाता है. ताकि बेहतरीन खट्टापन आ सके. जब आम का सीजन नहीं हो तो तब इसकी जगह टमाटर का उपयोग किया जाता है. इस स्वादिष्ट भरते को आप दाल-चावल या गरमा-गरम रोटी के साथ खा सकते हैं. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि अगर आप करेले और मसाले को अच्छे से डीप फ्राई करते हैं. तो यह बिना फ्रिज के भी दो दिनों तक खराब नहीं होता है.

About the Author

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें



Source link

Write A Comment