होमफोटोलाइफ़फूड

चाय के साथ चाहिए कुछ चटपटा? कम तेल वाले शकरकंद फ्राइज बन रहे हैं हेल्दी स्नैक

Last Updated:

Best Homemade Summer Food: छुट्टियों में चटपटा और हेल्दी स्नैक खाने का मन हो तो शकरकंद फ्राइज़ एक बेहतरीन विकल्प बन सकते हैं. कम तेल में तैयार होने वाली यह आसान रेसिपी स्वाद के साथ सेहत का भी पूरा ख्याल रखती है. एयर फ्रायर या ओवन में बनने वाले ये फ्राइज़ बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आते हैं.

Recipe Special: छुट्टियों में जब पूरा परिवार घर पर होता है, तो अक्सर कुछ चटपटा स्नैक्स खाने का मन करता है. लेकिन सिर्फ़ स्वाद ही नहीं, सेहत का ख़याल रखना भी जरूरी है. स्नैक्स में तेल अधिक लगता है. ऐसे में इन्हीं पसंदीदा स्नैक्स को थोड़ा ट्विस्ट देकर उनका पौष्टिक रूप तैयार किया जाए तो ये स्वाद के साथ साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद साबित होगी. आज की रेसिपी स्पेशल इस खबर में हम आपको एक ऐसी खास रेसिपी के बारे में बताएंगे जो कम तेल में तैयार हो जाती है.

इस खास रेसिपी का नाम है शकरकंद फ्राइज़, इसे बनाने में अधिक मेहनत भी नहीं लगती है. फूड ब्लॉगर कल्पना शर्मा ने बताया कि शकरकंद फ्राइज़ कम तेल में बनकर तैयार हो जाता है. इसे घर पर आसनी से तैयार किया जा सकता है. इन्होंने बताया कि इस यह खास डिश बच्चो को ही नहीं बड़ों को भी पसंद आएगी. तो आइए जानते हैं शकरकंद फ्राइज़ बनाने की खास रेसिपी.

सामग्री: फूड ब्लॉगर कल्पना शर्मा ने बताया कि शकरकंद फ्राइज़ बनाने के लिए 2 मध्यम आकार के शकरकंद, जैतून का तेल 1 बड़ा चम्मच, चाट मसाला 1 छोटा चम्मच, लाल मिर्च पाउडर 1/2 छोटा चम्मच, जीरा 1/2 छोटा चम्मच, ऑरिगैनो 1/2 छोटा चम्मच और स्वादानुसार नमक की जरूरत होती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अब कढ़ाही में तेल गर्म करें और तैयार शकरकंद फ्राइज को धीमी से मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें. अगर आप कम तेल वाला विकल्प चाहते हैं तो इन्हें प्रीहीटेड ओवन या एयर फ्रायर में 180 डिग्री सेल्सियस पर 15 से 20 मिनट तक बेक करें. बीच-बीच में इन्हें पलटते रहें, जिससे सभी तरफ से बराबर कुरकुरापन आए और स्वाद भी बेहतर बने.

रेसिपी: शकरकंद फ्राइज़ बनाने के लिए सबसे पहले शकरकंद को अच्छी तरह धोकर आधा उबाल लें, ताकि वे अंदर से हल्के नरम हो जाएं लेकिन टूटें नहीं. इसके बाद इन्हें ठंडा करके छील लें और लंबाई में फ्राइज की तरह काट लें. अब एक बड़े बाउल में शकरकंद के टुकड़ों को डालकर जैतून का तेल, लाल मिर्च, काली मिर्च, नमक और पसंदीदा मसालों के साथ अच्छी तरह मिलाएं, ताकि हर टुकड़े पर मसालों की परत चढ़ जाए.

इस तरह तैयार गरमागरम शकरकंद फ्राइज को प्लेट में निकालें और ऊपर से हल्का चाट मसाला या हरी धनिया डालकर सजाएं. इसके साथ गाढ़ा दही डिप के रूप में परोसें, जिससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. यह स्नैक स्वादिष्ट होने के साथ पौष्टिक भी है और शाम की हल्की भूख के लिए एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है.

शकरकंद फ्राइज स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं. इनमें फाइबर, विटामिन ए, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, आंखों की रोशनी बेहतर रखने और पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करते हैं. कम तेल में बने शकरकंद फ्राइज लंबे समय तक पेट भरा रखते हैं और शरीर को ऊर्जा देने का काम भी करते हैं, इसलिए यह हेल्दी स्नैक का अच्छा विकल्प माना जाता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment