Last Updated:
Tips To Make Aloo Chips at Home: घर पर बने आलू के चिप्स बाजार के पैकेट वाले चिप्स से ज्यादा ताजे और हेल्दी माने जाते हैं. इन्हें बनाना आसान होता है और आप अपने स्वाद के अनुसार मसाले भी डाल सकते हैं. ये बच्चों के लिए एक टेस्टी और सुरक्षित स्नैक हो सकते हैं.
घर पर आसानी से टेस्टी आलू चिप्स बनाए जा सकते हैं.
Homemade Aloo Chips Recipe: आजकल बाजार में मिलने वाले पैकेट वाले चिप्स बच्चों और बड़ों दोनों को खूब पसंद आते हैं, लेकिन इनमें कई बार ज्यादा तेल, नमक और प्रिजर्वेटिव्स होते हैं. ये चीजें सेहत के लिए अच्छी नहीं मानी जाती हैं. ऐसे में घर पर ताजे और क्रिस्पी आलू के चिप्स बनाना एक बेहतर विकल्प हो सकता है. खास बात यह है कि इन्हें बनाना बहुत आसान है और स्वाद में भी ये बाजार वाले चिप्स से कम नहीं लगते. घर पर बने आलू के चिप्स न सिर्फ टेस्टी होते हैं, बल्कि आप अपनी पसंद के अनुसार इनमें नमक और मसाले भी एडजस्ट कर सकते हैं. बच्चे इन्हें बहुत पसंद करते हैं और मजे से खाते हैं.
घर पर आलू चिप्स बनाने का आसान तरीका
सबसे पहले अच्छे और बड़े आकार के आलू चुनें. इन्हें अच्छी तरह धोकर छील लें. इसके बाद आलू को बहुत पतले स्लाइस में काटें. इसके लिए आप स्लाइसर का इस्तेमाल कर सकते हैं, ताकि सभी चिप्स एक जैसे पतले और क्रिस्पी बनें.
अब कटे हुए आलू के स्लाइस को ठंडे पानी में 10 से 15 मिनट तक भिगोकर रखें. इससे आलू का अतिरिक्त स्टार्च निकल जाएगा और चिप्स ज्यादा क्रिस्पी बनेंगे. इसके बाद उन्हें साफ पानी से धोकर एक साफ कपड़े पर फैला दें, ताकि पानी पूरी तरह सूख जाए.
अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें. जब तेल अच्छी तरह गरम हो जाए, तो आलू के स्लाइस को धीरे-धीरे डालें. ध्यान रखें कि एक बार में ज्यादा चिप्स न डालें, वरना वे ठीक से फ्राई नहीं होंगे. चिप्स को गोल्डन ब्राउन और कुरकुरा होने तक तलें.
जब चिप्स अच्छे से फ्राई हो जाएं, तो उन्हें टिशू पेपर पर निकाल लें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए. अब ऊपर से स्वादानुसार नमक और चाहें तो लाल मिर्च, चाट मसाला या काली मिर्च भी डाल सकते हैं.
घर के चिप्स क्यों हैं बेहतर विकल्प
घर पर बने चिप्स में आप तेल की क्वालिटी और मसालों की मात्रा खुद कंट्रोल कर सकते हैं. इससे यह ज्यादा हेल्दी और फ्रेश रहते हैं. बाजार के चिप्स में कई बार आर्टिफिशियल फ्लेवर और प्रिज़र्वेटिव्स होते हैं, जबकि घर के चिप्स पूरी तरह ताजे और प्राकृतिक होते हैं. बच्चों को स्नैक्स बहुत पसंद होते हैं और आलू के चिप्स उनका फेवरेट फूड माना जाता है. अगर आप इन्हें घर पर बनाते हैं, तो आप उनके स्वाद के साथ-साथ उनकी सेहत का भी ध्यान रख सकते हैं. आप चाहें तो इन्हें बेक करके भी हेल्दी वर्जन बना सकते हैं.
About the Author
अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें