Last Updated:
बस्तर के जगदलपुर में भाटागुड़ा रोड पर स्थित बघेल होटल अपने खास भजिया के लिए प्रसिद्ध है. यह होटल आज भी आग पर पारंपरिक तरीके से भजिया बनाता है, जिसका स्वाद लेने के लिए जगदलपुर से भी लोग गांव की ओर आते हैं.
बस्तर के जगदलपुर में भाटागुड़ा रोड पर स्थित बघेल होटल अपने खास भजिया के लिए प्रसिद्ध है. यह होटल आज भी आग पर पारंपरिक तरीके से भजिया बनाता है, जिसका स्वाद लेने के लिए जगदलपुर से भी लोग गांव की ओर आते हैं. यहां प्रतिदिन लगभग 200 प्लेट भजिया बिक जाता है.
जगदलपुर का प्रसिद्ध भजिया
बघेल होटल जगदलपुर से कुड़कनार जाने वाले रोड पर स्थित है. यहां के भजिया का स्वाद लाजवाब बताया जाता है. शाम को कुड़कनार पुल से घूमने आने वाले लोग अक्सर इस होटल में गर्मागर्म भजिया का स्वाद लेते हैं. यहां एक प्लेट भजिया 10 रुपये में मिलता है.
पारंपरिक तरीके से तैयारी
होटल संचालक सुकल बघेल के अनुसार, भजिया देशी तरीके से आग पर पकाया जाता है. उनके यहां प्याज भजिया, दाल बड़ा और बस्तर का प्रसिद्ध गुलगुला भजिया बनाया जाता है. गुलगुला भजिया का स्वाद हल्का नमकीन और मीठा होता है. सुकल बघेल पिछले 5-6 साल से यह होटल चला रहे हैं। भजिया की अधिक मांग के कारण सुबह से ही इसे बनाना शुरू कर दिया जाता है.
सामग्री और चटनी
प्याज भजिया बेसन में प्याज, कच्ची मिर्च और नमक डालकर बनाया जाता है. वहीं, बस्तर का प्रसिद्ध गुलगुला भजिया आटे में शक्कर और नमक डालकर तैयार किया जाता है. होटल में चटनी भी बदलती रहती है; गर्मी में पुदीने की चटनी और वर्तमान में अदरक-लहसुन की चटनी बनाई जाती है.