होमफोटोलाइफ़फूड

जन्माष्टमी पर कान्हा को धनिया पंजीरी की बर्फी का लगाएं भोग, नोट कर लें रेसिपी

Last Updated:

Janmashtami Special Sweets: जन्माष्टमी के खास मौके पर अगर आप कान्हा के लिए पारंपरिक पंजीरी से कुछ अलग बनाना चाहते हैं तो धनिया पंजीरी की बर्फी एक बेहतरीन विकल्प है. यह प्रसाद स्वादिष्ट होने के साथ बनाने में भी आसान है. फूड ब्लॉगर कल्पना शर्मा के अनुसार, इसके लिए धनिया पाउडर, मखाने, मखाना पाउडर, चीनी या बूरा, देसी घी और पसंद के मेवों का इस्तेमाल किया जाता है. बर्फी का स्वाद और खुशबू बढ़ाने के लिए इलायची और नारियल का बूरा भी डाला जा सकता है. इसकी खास बात यह है कि सामग्री को धीमी आंच पर भूनकर मिलाया जाता है और चीनी मिश्रण के हल्का ठंडा होने के बाद डाली जाती है. तैयार मिश्रण को ट्रे में जमाकर काटा जाता है. जन्माष्टमी पर इसे भगवान श्रीकृष्ण को भोग लगाने के बाद प्रसाद के रूप में खा सकते हैं.

जन्माष्टमी के पर्व पर भगवान श्रीकृष्ण के भोग में पंजीरी का विशेष महत्व होता है. इस दिन बाल गोपाल को पकवानों का नहीं बल्कि पंजीरी का भोग लगाया जाता है. इस दिन आमतौर पर घरों में धनिया पंजीरी, मखाने और मेवों से तैयार की जाती है, लेकिन इस बार आप इसी पारंपरिक प्रसाद को नया अंदाज दे सकते हैं. आप धनिया पंजीरी की बर्फी बनाकर भी भगवान श्री को भोग लगा सकते हैं. इसका स्वाद बेहद लाजवाब होता. इसे घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है.

बर्फी बनाने के लिए चाहिए ये सामग्री: फूड ब्लॉगर कल्पना शर्मा ने बताया कि धनिया पंजीरी की बर्फी बनाने के लिए आपको ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसके लिए एक कप धनिया पाउडर, आधा कप मखाने, आधा कप मखाना पाउडर, आधा कप पिसी हुई चीनी या बूरा, दो से तीन चम्मच देसी घी, बादाम, काजू, पिस्ता और किशमिश की जरूरत होती है. इसके अलावा स्वाद और खुशबू बढ़ाने के लिए इसमें थोड़ी इलायची भी डाल सकते हैं. इसके अलावा चाहें तो नारियल का बूरा भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

सबसे पहले धनिया पाउडर को करें अच्छी तरह भूनें: फूड ब्लॉगर ने बताया कि यह खास बर्फी बनाने की शुरुआत धनिया पाउडर को भूनने से करें. इसके लिए कड़ाही को धीमी आंच पर गर्म करें और उसमें धनिया पाउडर डाल दें. इसके बाद इसे लगातार चलाते हुए हल्का भूनें, ताकि कच्ची महक निकल जाए और धनिया की खुशबू आने लगे. इस दौरान आंच तेज नहीं रखें, क्योंकि ज्यादा गर्मी में धनिया पाउडर का रंग गहरा होने के साथ उसका स्वाद कड़वा भी हो सकता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

मखाने और मेवों से बढ़ेगा स्वाद: अब दूसरी कड़ाही में थोड़ा देसी घी डालकर मखानों को धीमी आंच पर कुरकुरा होने तक भून लें. इसके बाद आ मखाने ठंडे होने के बाद उन्हें मिक्सर में डालकर दरदरा पीस लें. इसके बाद बादाम, काजू और पिस्ता को भी बारीक काट लें. आप चाहें तो मेवों को हल्का भूनकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे बर्फी में शानदार खुशबू और कुरकुरापन आएगा.

ऐसे तैयार करें बर्फी का मिश्रण: अब एक कड़ाही में भुना हुआ धनिया पाउडर, मखाना पाउडर और कटे हुए मेवों को डालकर अच्छी तरह मिला लें. इसमें थोड़ा-थोड़ा देसी घी डालते हुए मिश्रण को धीमी आंच पर चलाएं. सभी सामग्री आपस में अच्छी तरह मिल जाए तो गैस बंद कर दें. इसके बाद मिश्रण को कुछ देर ठंडा होने दें. ध्यान रखें कि चीनी हमेशा मिश्रण के हल्का ठंडा होने के बाद ही मिलाए.

चीनी मिलाते समय रखें खास ध्यान: जब धनिया और मखाने का मिश्रण हल्का ठंडा हो जाए तो इसमें पिसी हुई चीनी या बूरा डालें. साथ ही इलायची पाउडर डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें. यदि मिश्रण बहुत सूखा दिखाई दे तो थोड़ा देसी घी मिलाया जा सकता है. अब एक प्लेट या ट्रे में हल्का घी लगाकर इस मिश्रण को डालें और चम्मच की सहायता से दबाते हुए बराबर मोटाई में फैला दें.

जमने के बाद काटें और लगाएं कान्हा को भोग: बर्फी के ऊपर बारीक कटे बादाम, पिस्ता और कुछ मेवे डालकर हल्के हाथ से दबा दें, ताकि वे मिश्रण में अच्छी तरह चिपक जाएं. अब इसे करीब एक से दो घंटे के लिए सेट होने दें. जब बर्फी अच्छी तरह जम जाए तो इसे चौकोर या मनचाहे आकार में काट लें। जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण को इसका भोग लगाकर परिवार के साथ प्रसाद के रूप में ग्रहण कर सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment