बॉलीवुड के महानायक ने अपने लंबे फिल्मी करियर में ऐसी पहचान बनाई है, जो कई पीढ़ियों के बीच कायम है। आज भी उनकी लोकप्रियता का आलम यह है कि हर रविवार मुंबई स्थित उनके घर के बाहर बड़ी संख्या में प्रशंसक सिर्फ उनकी एक झलक पाने के लिए इंतजार करते हैं। साल 1973 में रिलीज हुई ‘जंजीर’ ने उनके करियर को एक नई ऊंचाई दी और इसके बाद वह हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार बनकर वो सामने आए। इन दिनों अमिताभ टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में नजर आ रहे हैं। इसी शो के एपिसोड में बिग बी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सुनाया गआ, इसे सुनाने वाला कोई और नहीं बल्कि खुद अक्षय कुमार हैं। इस किस्से से उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग का अंदाजा लगाया जा सकता है। बता दें, अक्षय और सैफ अपनी अपकमिंग फिल्म ‘हैवान’ को प्रमोट करने के लिए पहुंचे थे।

जब अक्षय के घर पहुंचे थे अमिताभ बच्चन

अक्षय कुमार हाल ही में ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के मंच पर के साथ नजर आए। दोनों कलाकार अपनी आने वाली फिल्म ‘हैवान’ के प्रमोशन के लिए शो में पहुंचे थे। बातचीत के दौरान अक्षय ने अमिताभ बच्चन से जुड़ी एक पुरानी घटना याद की। उन्होंने बताया कि एक दौर में जब वह मुंबई के लोखंडवाला इलाके में रहते थे, तब अमिताभ बच्चन उनके घर आए थे। अक्षय के मुताबिक उनके घर पर काम करने वाला एक व्यक्ति अमिताभ बच्चन का बहुत बड़ा फैन था। जब उसे अचानक अपने सामने सदी के महानायक को देखने और उन्हें पानी देने का मौका मिला तो वह इतना घबरा और उत्साहित हो गया कि उससे संभलकर काम ही नहीं हुआ।

चार गिलास पानी और बिग बी का कुर्ता

अक्षय ने बताया कि उनके घर में काम करने वाला वह शख्स अमिताभ बच्चन के लिए पानी लेकर पहुंचा था। वहां करीब तीन-चार गिलास रखे हुए थे। वह व्यक्ति मूल रूप से इलाहाबाद का रहने वाला था और अमिताभ को सामने देखकर इतना भावुक हो गया कि उसे यकीन ही नहीं हो रहा था कि वह वास्तव में महानायक को पानी परोस रहा है। हालात तब और मजेदार हो गए, जब उत्साह और घबराहट में उसके हाथ से पानी के सभी गिलास अमिताभ बच्चन के कुर्ते पर गिर गए। अक्षय ने बताया कि उस वक्त वह सोचने लगे थे कि अब क्या होगा। अमिताभ की लंबी कद-काठी को देखते हुए उन्होंने अपना कुर्ता उन्हें पहनने के लिए दे दिया, ताकि वह उनके लिए सही फिट हो सके।

किस्सा सुनकर हंसी नहीं रोक पाए अमिताभ

अक्षय द्वारा सुनाया गया यह पूरा वाकया काफी मजेदार था। शो में मौजूद अमिताभ बच्चन समेत सभी लोग इसे सुनकर हंस पड़े। इस छोटे से किस्से ने यह भी दिखाया कि अमिताभ बच्चन को लेकर आम लोगों में किस तरह की दीवानगी रही है। उनके सामने आने पर एक प्रशंसक का इस कदर नर्वस हो जाना उनकी दशकों पुरानी लोकप्रियता की एक झलक देता है।

‘हैवान’ में साथ नजर आएंगे अक्षय और सैफ

अक्षय कुमार और सैफ अली खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘हैवान’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म का निर्देशन और लेखन प्रियदर्शन ने किया है। यह उनकी ही 2016 में आई मलयालम फिल्म ‘ओप्पम’ का हिंदी रीमेक है। फिल्म में अक्षय और सैफ के अलावा बोमन ईरानी, श्रिया पिलगांवकर और सैयामी खेर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म में सैफ अली खान एक दृष्टिबाधित किरदार निभा रहे हैं, जिसका नाम विभिजीत खुराना है, जबकि अक्षय कुमार नकारात्मक भूमिका में नजर आएंगे। खास बात यह है कि मोहनलाल भी फिल्म में कैमियो करते दिखाई देंगे। इसके अलावा ‘हैवान’ दिवंगत दिग्गज अभिनेता असरानी की आखिरी ऑन-स्क्रीन परफॉर्मेंस भी है। असरानी का अक्टूबर 2025 में निधन हुआ था।

ये भी पढ़ें: ‘ऑपरेशन गंगा’ को मिला असली मिलिट्री टच, मोहनलाल की फिल्म में स्क्वाड्रन लीडर वर्लिन पंवार की एंट्री

Latest Bollywood News





Source link

Write A Comment