Last Updated:

Jamun Shake Recipe: बाजार में इन दिनों मौसमी फल जामुन की मांग लगातार बढ़ रही है. स्वाद के साथ-साथ जामुन को सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. माना जाता है कि यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करने, पाचन शक्ति को बेहतर बनाने और हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मददगार माना जाता है. आप घर पर आसानी से जामुन का जूस या लस्सी तैयार कर सकते हैं.

बुरहानपुर. जामुन मौसमी फलों का राजा कहलाता है. यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है और आप इसका घर पर जूस या कहें लस्सी भी तैयार कर सकते हैं. बाजार में इन दिनों जमुना ₹400 किलो तक बिक रहा है. अच्छी क्वालिटी का जामुन आने पर लोग भी खरीदना पसंद कर रहे हैं. आप घर में आसानी से इसका जूस तैयार कर सकते हैं. इसे गर्मी की सुपरड्रिंक भी कहते हैं.

जूस बनाने के लिए आपको जामुन, शक्कर, जलजीरा मसाला और दही की आवश्यकता होती है, यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है. पाचन शक्ति को बढ़ाता है और हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में मदद करता है. आप मिक्सर में भी इसका जूस तैयार कर सकते हैं.

दुकानदार ने दी जानकारी
लोकल 18 की टीम ने जब दुकानदार शेख सलीम से बात की तो उन्होंने बताया कि यह मौसमी फल होता है जैसे ही बारिश स्टार्ट होने वाली होती है यह फल आना शुरू हो जाते हैं. लोग इसे खाना पसंद करते हैं. यह तीन बीमारियों पर बहुत ही मजबूती से काम करता है. ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है. पाचन शक्ति को बढ़ाता है और हीमोग्लोबिन बढ़ाने की क्षमता उत्पन्न करता है. इसके अलावा यह पथरी जैसी बीमारी को भी खत्म कर देता है.

दही जामुन से तैयार करते हैं
यदि आप भी बाजार से जामुन खरीद कर लेकर आ रहे हैं तो आप आसानी से आपके घर पर दही से लस्सी भी तैयार कर सकते हैं. आपको सबसे पहले जामुन के बीज निकाल लेने हैं. इसके साथ करीब आधा किलो मलाई का दही लेकर आइए और उसमें यह जामुन डाल दीजिए. इसको मिक्सर में 10 मिनट घूमा दीजिए. उसमें आप स्वाद अनुसार शक्कर भी डाल सकते हैं, जिससे आपकी जामुन लस्सी बन जाएगी.

आप ऊपर से ड्राई फूड भी मिला सकते हैं. यह बहुत ही टेस्टी और बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं. लोग इसे घर पर बनाना पसंद करते हैं. इन दिनों जामुन की बाजार में सबसे अधिक बिक्री हो रही है. यह ₹400 किलो तक बिक रहा हैं.



Source link

Write A Comment