Soft Dhokla Recipe: आप भी घर पर खमन ढोकला बनाते समय इस बात से परेशान हो जाते हैं कि वो बाजार जैसा सॉफ्ट और स्पंजी क्यों नहीं बनता, तो अब आपकी ये दिक्कत खत्म होने वाली है. अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि ढोकला या तो सख्त बन जाता है, या उसमें वो जालीदार टेक्सचर नहीं आता जो खाने में मजा दे. इसके अलावा एक और बड़ी समस्या सामने आती है-ढोकले का रंग हल्दी और इनो के रिएक्शन की वजह से हल्का लाल या भूरा हो जाता है, जो दिखने में अच्छा नहीं लगता.nदरअसल, परफेक्ट ढोकला बनाने के लिए सिर्फ सही सामग्री होना ही काफी नहीं है, बल्कि उसे मिलाने और पकाने का तरीका भी उतना ही जरूरी होता है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुई SV पवार की रसोई की यह आसान रेसिपी इसी समस्या का सॉल्यूशन लेकर आई है. इसमें कुछ छोटे लेकिन काम के टिप्स बताए गए हैं, जिनकी मदद से आप घर पर ही बिल्कुल मार्केट स्टाइल ढोकला बना सकते हैं-वो भी बिना किसी झंझट के, अगर आप चाहते हैं कि आपका ढोकला रुई जैसा मुलायम बने और उसका रंग एकदम खिला हुआ पीला दिखे, तो इस रेसिपी को ध्यान से पढ़ें.

खमन ढोकला बनाने के लिए सामग्री
-2 कप बेसन
-1/2 कप दही
-1 कप पानी (जरूरत के हिसाब से)
-2 बड़े चम्मच तेल
-1/4 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
-1 पैकेट इनो

खास हल्दी घोल
-1/2 छोटा चम्मच हल्दी
-1 बड़ा चम्मच चीनी
-2 चम्मच पानी

तड़के के लिए
-तेल, राई, कढ़ी पत्ता, हरी मिर्च
-नमक, चीनी, नींबू रस

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

ढोकला लाल न हो -ये है सबसे जरूरी ट्रिक
अक्सर लोग बेसन में सीधे हल्दी डाल देते हैं, जिससे इनो के साथ मिलकर उसका रंग बदल जाता है. इससे बचने के लिए हल्दी को पहले पानी और चीनी में अच्छे से घोल लें. फिर इस घोल को बैटर में डालें. इससे ढोकले का रंग हमेशा पीला और फ्रेश दिखेगा.

बैटर तैयार करने का सही तरीका
सबसे पहले बेसन को छान लें ताकि उसमें कोई गांठ न रहे. अब इसमें दही, तेल और तैयार हल्दी वाला पानी डालें. धीरे-धीरे पानी मिलाते हुए एक ही दिशा में फेंटें. ध्यान रखें कि बैटर ज्यादा पतला या बहुत गाढ़ा न हो. तेल डालने से ढोकला सूखा नहीं बनता और खाने में सॉफ्ट रहता है. इस दौरान स्टीमर या बर्तन में पानी गरम करने रख दें और ढोकला प्लेट को तेल से ग्रीस कर लें.

फुलाने और स्टीम करने का सही तरीका
जब पानी उबलने लगे, तब बैटर में बेकिंग पाउडर और इनो डालें. ऊपर से थोड़ा पानी डालकर उसे एक्टिव करें और हल्के हाथ से मिलाएं. अब तुरंत इस बैटर को प्लेट में डालें और मध्यम आंच पर 15-20 मिनट तक स्टीम करें. ध्यान रखें कि ज्यादा हिलाने से बैटर की हवा निकल सकती है, जिससे ढोकला सख्त बन जाएगा.

तड़का पानी – जूसी बनाने का राज
ढोकला सॉफ्ट और जूसी बनाने के लिए पानी में नमक, चीनी और नींबू का रस डालकर उबाल लें. दूसरे पैन में तेल गरम करें, उसमें राई, कढ़ी पत्ता और हरी मिर्च डालें. इस तड़के को उबलते पानी में डाल दें. यही पानी ढोकले पर डालने से उसमें नमी और स्वाद दोनों बढ़ जाते हैं.

View this post on Instagram





Source link

Write A Comment