Last Updated:
बुरहानपुर के रहने वाले गजानन तराड़े जो कभी वेटर का काम करते थे लेकिन उनके जीजा ने उन्हें एक आइडिया दिया जिससे उनकी किस्मत बदल गई. उनका कहना है कि जीजा से ही मैंने ये हुनर सीखा और आज मैं अपनी दुकान पर लोगों को रोजगार दे रहा हूं..
बुरहानपुर. मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में कई लोग ऐसे हैं जिन्होंने अपने जीवन में काफी संघर्ष किया है. संघर्ष के बाद ही उनको सफलता मिली है. आज हम आपको मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के महाजनापेठ क्षेत्र में रहने वाले एक शख्स की कहानी बता रहे है. चाइनीज की दुकान का संचालन करने वाले गजानन का कहना है कि मेरे जीजा ने मेरी जिंदगी बदली है. मेरे जीजा मनोज कंडारे जलगांव में रहते हैं उन्होंने मुझे चाइनीज बनाना सिखाया. 2 महीने की मेहनत में ये सब सीख लिया और अब बुरहानपुर में चाइनीज की दुकान की शुरुआत की जिससे मेरी अच्छी कमाई हो रही है. मैं अपने यहां पर दो लोगों को रोजगार दे रहा हूं. मेरा लक्ष्य अधिक से अधिक लोगों को रोजगार देना है.
गजानन का कहना है कि पहले मैं वेटर सर्विस का काम करने के लिए जाता था. लेकिन अब मेरी जिंदगी बदल गई है. अच्छी कमाई हो रही है. लोकल 18 की टीम ने जब चाइनीज की दुकान का संचालन करने वाले गजानन तराड़े से बात की तो उन्होंने बताया कि मैंने बेटी दीक्षिका के नाम से इस चीनी की दुकान की शुरुआत की है. मैंने मेरे जीजा से यह चाइनीज बनाने की कलाकारी सीखी है. और मैं अब अपने स्वयं की दुकान महाजनापेठ में चला कर अच्छी कमाई कर रहा हूं. मेरी दुकान पर दो लोगों को रोजगार भी दे रहा हूं. मेरे यहां पर सभी प्रकार के चाइनीज आइटम बनाए जाते हैं जो लोगों को बहुत पसंद आते हैं, पहले मैं वेटर सर्विस का काम करता था लेकिन मेरे जीजा ने मुझे काम सिखाया तब से मैं यह अपना स्वयं का व्यवसाय कर रहा हूं. कक्षा छठवीं तक मैं पढ़ाई की है.
कम दाम पर देता हूं चाइनीज आइटम
दुकान संचालक का कहना है कि मेरे यहां पर चाइनीज मंचूरियन, फिंगर चिप्स, चाइनीज, भेल, डोसा और कई प्रकार के चाइनीज आइटम बनाए जाते हैं. बहुत कम दाम पर मैं देता हूं. ₹50 से ₹70 तक मेरे यहां पर चाइनीज आइटम मिलते हैं, कम दाम होने से लोग खाने के लिए आते हैं और स्वाद लोगों को बहुत पसंद आता है. मेरे द्वारा समय-समय पर खाना बनाने के काम भी लिए जाते हैं.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…
और पढ़ें