नाश्ते के लिए इडली झटपट और आसानी से बन जाने वाला विकल्प है। अगर इडली का बैटर रात को ही तैयार कर दिया जाए तो सुबह एक बार में ही आप 12 से 16 इडली बना सकते हैं। इतनी इडली एक छोटे परिवार के नाश्ते के लिए काफी होती हैं। आप इडली को हेल्दी और टेस्टी बनाने के लिए इन्हें पोडी के साथ बनाएं। मोरिंगा के पत्तों से तैयार किया एक मसालेदार पाउडर जिसे मोरिंगा पोडी कहते हैं उसे इडली पर डालकर चटनी के साथ खाएं। एक बार इस तरह इडली बनाकर खाएंगे तो उंगलियां चाटते रह जाएंगे। फटाफट नोट कर लें रेसिपी।

मोरिंगा पोडी इडली रेसिपी

पहला स्टेप- मोरिंगा पोडी इडली बनाने के लिए मोरिंगा के पत्ते ले लें। अब पत्तियों को साफ धो लें। अगर पत्तियों पर मोटा डंठल है तो उसे हटाकर सिर्फ पत्तियों को अच्छी तरह सुखा लें। पत्तियों का पानी सूखने के बाद किसी बड़े पैन में डालें और पत्तियों के कुरकुरे होने तक सूखा भूनें। अब पत्तों को साइड में किसी प्लेट में निकालकर रख दें। 

दूसरा स्टेप- इसी पैन में अब चना दाल, उड़द दाल, काली मिर्च, जीरा और तिल को सुनहरा भूरा होने तक सूखा भून लें। गैस से पैन को उतारकर ठंडा होने दें। अब पैन के मसाले निकाल लें। इसी पैन में थोड़ा सरसों का तेल डालें और इसमें लहसुन और मिर्च को कुछ मिनट तक भूनें। लहसुन के भुनने के बाद आंच से उतार लें।

तीसरा स्टेप- ब्लेंडर में दालें, बीज, लहसुन और मिर्च के साथ इमली का एक बड़ा टुकड़ा और नमक डालें। इसे बारीक पाउडर बनने तक पीसें और एक प्लेट में निकाल लें। आपको इसी तरह से मोरिंगा के पत्तों को भी पीसकर तैयार करना है। दोनों सामग्रियों को एक बार फिर से ब्लैंडर में डालकर अच्छी तरह मिला लें।

चौथा स्टेप- अब आप प्लेन इडली बनाकर तैयार कर लें। पैन में थोड़ा तेल डालें और उसमें इडली डालकर मिला लें। ऊपर से दो बड़े चम्मच मोरिंगा पोडी डालकर इडली को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। गरमागरम मोरिंगा पोडी इडली बनकर तैयार हैं। आप इन्हें मूंगफली की चटनी या नारियल की चटनी के साथ परोसें। बच्चों को सॉस के साथ भी ये इडली खाने में स्वादिष्ट लगती हैं।

 





Source link

Write A Comment