टीम इंडिया अब जल्द ही​ फिर से क्रिकेट के मैदान में नजर आएगी। हाल ही में भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज का समापन हुआ है, जिसे भारतीय टीम ने अपने नाम किया था। हालांकि अब टेस्ट तो दूर हैं, लेकिन टी20 इंटरनेशनल मैच खेलते हुए भारतीय टीम नजर आएगी। जल्द ही तीन टी20 मैचों की सीरीज होगी, इसके लिए टीम के स्क्वाड का भी ऐलान किया जाना है। चलिए आपको बताते हैं कि सीरीज के मैच कब और कहां खेले जाएंगे, साथ ही टीम का ऐलान कब तक किया जा सकता है। 

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों सीरीज खेली जाएगी

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज सितंबर में ही खेली जाएगी। ये सीरीज अहम होगी, क्योंकि इसी के बाद भारतीय टीम एशियन गेम्स के लिए चली जाएगी। एक तरह से देखें तो ये सीरीज तैयारी के लिए महत्वपूर्ण सा​बित हो सकती है। हालांकि खास बात ये है कि मैच भले ही भारत में खेले जाने हों, लेकिन इसकी मेजबानी अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी एसीबी करेगा। पहला मैच 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। बाकी मैच भी इसी स्टेडियम पर खेले जाएंगे। इसकी तैयारी शुरू हो चुकी है। इस बीच माना जा रहा है कि 3 सितंबर यानी सीरीज से दस दिन पहले गुरुवार को टीम का ऐलान किया जा सकता है। अफगानिस्तान अपने प्लेयर्स की लिस्ट पहले ही जारी कर दी है।

श्रेयस अय्यर करते नजर आएंगे भारतीय टीम कप्तानी

टीम का ऐलान चाहे जब हो, लेकिन ये करीब करीब पक्का है कि श्रेयस अय्यर एक बार फिर से भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। हालांकि बाकी टीम कैसी होगी, इसके बारे में कुछ भी कहना संभव नहीं है। बीसीसीआई की सेलेक्शन कमेटी सभी प्लेयर्स की नजर रखे हुए हैं। जो खिलाड़ी अच्छा खेल दिखा रहे हैं और फिट भी हैं, उन्हें मौका मिलने की पूरी संभावना है। 

बहुत अच्छे नहीं हैं श्रेयस के कप्तानी आंकड़े

श्रेयस अय्यर हाल ही में भारतीय टीम के टी20 कप्तान बने हैं, लेकिन उनका आगाज अच्छा नहीं रहा है। हालांकि लगता है कि वे धीरे धीरे लय पकड़ रहे हैं। आगामी अफगानिस्तान सीरीज उनके लिए बतौर कप्तान काफी खास होने वाली है। सीरीज का पहला मैच जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि 13 सितंबर को है। इसके बाद दूसरा मैच 15 और तीसरा 17 सितंबर को खेला जाएगा। 

यह भी पढ़ें 

एशिया कप में कब खेलेगी टीम इंडिया अगला मैच, अंक तालिका का ये है हाल

वैभव सूर्यवंशी ने ध्वस्त कर दिया 57 साल पुराना कीर्तिमान, धमाकेदार बल्लेबाजी से रचा इतिहास

Latest Cricket News





Source link

Write A Comment