बॉलीवुड फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने सिनेमाघरों में दस्तक देते ही अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। फिल्म की रिलीज के साथ ही दर्शकों का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है, जिसकी झलक इसके शानदार एडवांस बुकिंग आंकड़ों में साफ नजर आई। दिलचस्प बात यह है कि इस साल की शुरुआत में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर 2’ से ‘टॉक्सिक’ का सीधे तौर पर कोई बॉक्स ऑफिस क्लैश नहीं है, लेकिन दोनों की तुलना हो रही है। दरअसल दोनों फिल्में पहले एक साथ रिलीज होनी थी, लेकिन बाद में ‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट बदल दी गई। अब दोनों फिल्मों के एडवांस बुकिंग के आंकड़े सामने हैं और इन्हें कंपेयर करके पता चल रहा है कि टॉक्सिक रिलीज से पहले हुए कलेक्शन में तो ‘धुरंधर द रिवेंज’ से आगे निकल चुकी है। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि स्टार पावर के मामले में यश ने रणवीर सिंह को बीट कर दिया है।
एडवांस बुकिंग में ‘टॉक्सिक’ ने बनाया नया रिकॉर्ड
हालांकि जब दोनों फिल्मों के पहले दिन की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों की तुलना की गई तो ‘टॉक्सिक’ ने एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया। ‘धुरंधर 2’ के शुरुआती आंकड़ों को पीछे छोड़ते हुए ‘टॉक्सिक’ ने एडवांस टिकट बिक्री में भारी बढ़त दर्ज की है, जो फिल्म को पहले ही दिन रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग दिलाने की ओर इशारा कर रही है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक ‘टॉक्सिक’ को मिली तूफानी शुरुआत के आगे ‘धुरंधर 2’ का जादू फीका पड़ता नजर आया। दोनों फिल्मों की पहले दिन की कमाई में जमीन-आसमान का बड़ा अंतर देखने को मिला है।
‘टॉक्सिक’ बनाम ‘धुरंधर 2’, टिकट बिक्री और आंकड़ों का गणित
एडवांस बुकिंग में टॉक्सिक के 1848067 टिकट बिके हैं। इसके साथ ही एडवांस बुकिंग का कलेक्शन 58.27 करोड़ रुपये हुआ है। ब्लॉक्ड सीट पर नजर डालें तो फिल्म की कमाई 73.43 करोड़ रुपये है। इससे साफ है कि पहले दिन की कमाई दुनिया भर में 100 करोड़ के पार आराम से पहुंच जाएगी। वहीं बात की जाए धुरंधर की तो एडवांस बुकिंग में फिल्म के 990500 टिकट बिके थे, इसके साथ ही एडवांस बुकिंग का कलेक्शन 42.71 करोड़ रहा। वहीं ब्लॉक सीट के साथ ये कलेक्शन 47.91 करोड़ के पास पहुंचा था।
‘पुष्पा 2’ और ‘केजीएफ 2’ से मुकाबला
फिलहाल ‘टॉक्सिक’ अभी भी अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 की एडवांस बुकिंग से पीछे है, यही नहीं केजीएफ 2 की एडवांस बुकिंह भी ‘टॉक्सिक’ से ज्यादा थी। ‘पुष्पा 2 द रूल’ की एडवांस बुकिंग 100 करोड़ रुपये के पास थी। वहीं केजीएफ 2 की एडवांस बुकिंग 80 करोड़ रुपये के करीब थी। खबर में इस्तेमाल किए गए सभी आंकड़े सैक्निल्क की रिपोर्ट के अनुसार हैं।
ये भी पढ़ें: रियल लाइफ में भी ‘हीरो’ निकले यश, चेन्नई इवेंट में उड़कर आई भारी चीज, कियारा के आगे ढाल बने रॉकिंग स्टार