ट्रेविस हेड ने एक बार फिर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक ठोक दिया है। ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज के दूसरे मैच में हेड ने कमाल की बल्लेबाजी की। शतक लगाने के साथ ही हेड ने मैच का रिजल्ट भी करीब करीब तय कर दिया है। कप्तान मिचेल मार्श ने भी बेहतरीन अर्धशतक पूरा किया। 

कप्तान मिचेल मार्श ने खेली 53 रनों की बेहतरीन पारी

ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है। पहला मैच जीतकर ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले ही बढ़त बना चुकी है और अब दूसरा मैच खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले बैटिंग के लिए उतरी। कप्तान मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड ने टीम को तेज शुरुआत दी। मिचेल मार्श ने 63 बॉल पर 53 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से तीन चौके और तीन छक्के आए। मार्श तो आउट होकर पवेलियन लौट गए, लेकिन हेड की पारी जारी रही। 

ट्रेविस हेड ने केवल 75 बॉल पर पूरा किया अपना आठवां वनडे शतक

ट्रेविस हेड ने अपना 20वां इंटरनेशनल और आठवां वनडे शतक पूरा किया। उन्होंने केवल 75 बॉल पर ही अपनी सेंचुरी पूरी कर ली। अब वे जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज हो गए हैं। इससे पहले सीरीज के पहले मैच में मैट रेनशॉ ने 86 बॉल पर शतक लगाया था, लेकिन कुछ ही दिन के अंतराल में ट्रेविस हेड उनसे आगे निकल गए हैं। हेड ने अपनी पारी के दौरान 15 चौके और तीन छक्के लगाए। वैसे तो मैच के बारे में पहले से अनुमान लगाना कठिन होता है, लेकिन हेड के रिकॉर्ड को देखकर लगता है कि ऑस्ट्रेलिया इस मैच को जीत जाएगा। 

हेड के शतक लगाने वाले कभी मैच नहीं हारी है ऑस्ट्रेलियाई ​क्रिकेट टीम

हेड ने इंटरनेशनल क्रिकेट में जब भी अपनी टीम के लिए शतक लगाया है, टीम एक भी मैच हारी नहीं है। इसलिए इस मैच में भी ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी हो गया है। वैसे तो अभी ऑस्ट्रेलिया की पारी चल रही है, लेकिन टीम एक बड़े स्कोर की ओर देख रही है। ये मैच हरारे में खेला जा रहा है। इसे ऑस्ट्रेलिया की अगले साल होने वाली वनडे विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। अगले साल जब वनडे विश्व कप होगा तो उसकी मेजबानी साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया करेंगे। अब अगले विश्व कप में करीब एक ही साल का वक्त बचा हुआ है। 

यह भी पढ़ें 

एशियन गेम्स क्रिकेट में सेमीफाइनल में 4 टीमों की एंट्री, कब और किससे होगा भारत और पाकिस्तान से मुकाबला

भारत ने केवल 30 बॉल में खत्म किया मुकाबला, जापान को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची टीम

Latest Cricket News





Source link

Write A Comment