Last Updated:
आगरा सिर्फ ताजमहल के लिए ही नहीं, बल्कि अपने लाजवाब देसी नाश्ते के लिए भी जाना जाता है. यहां सुबह की शुरुआत बेड़ई-कचौरी और जलेबी के स्वाद के साथ होती है. अगर आप भी असली आगरा का स्वाद चखना चाहते हैं, तो जानिए शहर की उन मशहूर दुकानों के बारे में जहां यह नाश्ता सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है.
आगरा के पंचकुइंयां चौराहे पर स्थित सचिन मिष्ठान पर सुबह से ही कचौरी और बेड़ई खाने के लिए लोगों की भीड़ लगी रहती है. यहां के हलवाई बताते हैं कि वे ग्राहकों के लिए अलग से मसाला और हींग का पानी रखते हैं, जो सब्जी के स्वाद को और भी लाजवाब बना देता है. उनका कहना है कि उनके यहां दूर-दराज से लोग खाने के लिए आते हैं.
आगरा के कारगिल पेट्रोल पंप के पास चौराहे पर शुद्ध सरसों के तेल में बनी कचौरी की एक मशहूर दुकान है. सुबह के समय यहां इतनी भीड़ होती है कि पैर रखने तक की जगह नहीं मिलती. यहां की कचौरी और समोसे इतने स्वादिष्ट हैं कि लोगों को घंटों लाइन में लगने के बाद नंबर आता है. सुबह से ही यहां कचौरी और समोसे मिलने शुरू हो जाते हैं, जो बेहद लोकप्रिय हैं.
आगरा के पश्चिम पुरी चौराहे के पास स्थित वंदना स्वीट्स कचौरी की एक काफी पुरानी दुकान है. यहां सुबह 6 बजे से ही लोगों की भीड़ लगना शुरू हो जाती है. यह दुकान शुद्ध सरसों के तेल में कचौरी तैयार करती है. यहां की खड़े मसालों से बनी सब्जी हर किसी को खूब पसंद आती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
आगरा के मशहूर भगत हलवाई पर भी शुद्ध देशी घी की बेड़ई और कचौरी मिलती है. सुबह-सुबह यहां शौकीनों की लंबी लाइन देखने को मिलती है. आगरा के कारगिल पेट्रोल पंप के पास स्थित इस भगत हलवाई पर आप सुबह 7 बजे के बाद इस नाश्ते का आनंद ले सकते हैं.
आगरा के सेक्टर 4 स्थित पंडित जी कचौरी वाले पिछले 20 सालों से बेड़ई-कचौरी बेच रहे हैं. उनका कहना है कि उन्हें दो दशक का अनुभव है. वे बताते हैं कि उनके यहां से ग्राहक 50-50 कचौरी तक पैक कराकर ले जाते हैं. उनके यहां हल्की और शुद्ध सरसों के तेल में कचौरी बनाई जाती है.
आगरा सिर्फ ताजमहल के लिए ही नहीं, बल्कि अपने नाश्ते के लिए भी बेहद मशहूर है. यहां के नाश्ते की खुशबू दूर-दूर तक लोगों को अपनी ओर खींच लाती है. सुबह-सुबह मिलने वाला यह स्वादिष्ट नाश्ता, जिसे बेड़ई-कचौरी कहा जाता है, आपको शहर में कई जगह मिल जाएगा, लेकिन हम आपको आगरा की उन टॉप दुकानों के बारे में बताएंगे, जहां आप आसानी से इसका लुत्फ उठा सकते हैं.
आगरा के देवीराम स्वीट्स पर यह मशहूर नाश्ता आसानी से उपलब्ध हो जाता है. इस दुकान की शाखाएं सिकंदरा, खंदारी और राजपुर चुंगी सहित शहर के कई स्थानों पर हैं, जहां सुबह 7 बजे से 12 बजे तक यह नाश्ता मिल जाता है. यहां आप शुद्ध देशी घी में बनी बेड़ई और कचौरी का स्वाद जलेबियों के साथ ले सकते हैं.
आगरा के शाहगंज क्षेत्र में पप्पू हलवाई की कचौरी काफी मशहूर है. पप्पू हलवाई पिछले करीब 15 सालों से अपनी दुकान चला रहे हैं. आसपास के लोग यहां कचौरी खाने के लिए बड़ी संख्या में आते हैं. दोपहर 12 बजे के बाद यहां पनीर वाले समोसे भी मिलते हैं, जो क्षेत्र में काफी लोकप्रिय हैं.