Last Updated:

Fish Curry Recipe: गर्मी के मौसम में छत्तीसगढ़ की दही वाली फिश करी लोगों को खूब पसंद आ रही है. दही की ठंडक और देसी मसालों का स्वाद इस डिश को खास बनाता है. मछली को पहले फ्राई कर मसालेदार दही ग्रेवी में पकाया जाता है. इसे चावल और रोटी के साथ बड़े चाव से खाया जाता है.

Fish Curry Recipe: गर्मी के मौसम में लोग हल्का, स्वादिष्ट और शरीर को ठंडक देने वाला भोजन पसंद करते हैं. ऐसे में छत्तीसगढ़ की पारंपरिक दही वाली फिश करी लोगों की पहली पसंद बनती जा रही है. दही की हल्की खटास, देसी मसालों की खुशबू और ताजी मछली का स्वाद मिलकर इस डिश को खास बनाता है. ग्रामीण इलाकों में यह रेसिपी आज भी पुराने पारंपरिक तरीके से तैयार की जाती है, जिसे चावल के साथ बड़े चाव से खाया जाता है. खास बात यह है कि गर्मी के दिनों में दही शरीर को ठंडक पहुंचाता है, वहीं मछली प्रोटीन से भरपूर होने के कारण सेहत के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है.

दही और देसी मसालों से तैयार होती है खास फिश करी
छत्तीसगढ़ के गांवों में दही वाली फिश करी का स्वाद काफी लोकप्रिय है. इस रेसिपी में स्थानीय मसालों का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. गर्मी के मौसम में यह डिश हल्की और स्वादिष्ट मानी जाती है.

मछली को साफ कर हल्दी-नमक से किया जाता है तैयार
सबसे पहले मछली को साफ पानी से अच्छे से धोया जाता है. इसके बाद उसमें हल्दी और नमक लगाकर कुछ देर के लिए सुखाया जाता है. इससे मछली का स्वाद बढ़ता है और फ्राई करने पर वह ज्यादा कुरकुरी बनती है.

गर्म तेल में सुनहरी होने तक की जाती है फ्राई
कड़ाही में तेल गर्म करने के बाद उसमें हल्दी डाली जाती है ताकि मछली चिपके नहीं. फिर मछली को सुनहरा और कुरकुरा होने तक फ्राई किया जाता है. यही प्रक्रिया इस करी के स्वाद को खास बनाती है.

सरसों-जीरा और प्याज-टमाटर से तैयार होता है मसाला
फिश फ्राई होने के बाद उसी कड़ाही में सरसों और जीरा का तड़का लगाया जाता है. फिर हरी मिर्च, प्याज और टमाटर डालकर मसाले को अच्छे से भूना जाता है. इससे करी में देसी खुशबू और गाढ़ापन आता है.

दही डालते ही बढ़ जाता है स्वाद
मसाले तैयार होने के बाद उसमें दही मिलाया जाता है. दही की खटास इस फिश करी को अलग स्वाद देती है. इसके बाद सभी मसालों को धीमी आंच पर पकाया जाता है ताकि ग्रेवी अच्छी तरह तैयार हो जाए.

धीमी आंच पर पकने के बाद तैयार होती है स्वादिष्ट करी
अंत में फ्राई की हुई मछली को ग्रेवी में डालकर करीब 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाया जाता है. तैयार होने के बाद इसे गर्म चावल या रोटी के साथ परोसा जाता है. गर्मी के मौसम में यह देसी फिश करी स्वाद और सेहत दोनों का बेहतरीन मेल मानी जाती है.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें



Source link

Write A Comment