Last Updated:
भीषण गर्मी के बीच लोगों को ठंडक पहुंचाने वाली लस्सी की मांग तेजी से बढ़ रही है, लेकिन लखीमपुर खीरी के गोला में मिलने वाली खास ‘खोया लस्सी’ इन दिनों लोगों की पहली पसंद बनी हुई है. इस लस्सी की खासियत इसका देसी और पारंपरिक तरीका है, जहां आज भी दही को लकड़ी की मथानी से मथा जाता है और उसमें खास अंदाज में खोया मिलाया जाता है. ऊपर से मलाई और सूखे मेवों के साथ परोसी जाने वाली यह लस्सी स्वाद के साथ शरीर को ठंडक भी देती है, यही वजह है कि लोग दूर-दूर से इसका स्वाद लेने पहुंच रहे हैं.
लखीमपुर खीरी जिले में जहां एक ओर भीषण गर्मी हो रही है, वहीं दूसरी ओर भीषण गर्मी के मौसम में ठंडी और स्वादिष्ट लस्सी लोगों को खूब पसंद आती है, लेकिन अगर लस्सी में देसी स्वाद और पारंपरिक तरीका जुड़ जाए तो उसकी बात ही अलग हो जाती है.
खीरी जिले के गोला में इन दिनों खास तरीके से तैयार की जा रही खोया लस्सी लोगों की पहली पसंद बनी हुई है. स्वाद ऐसा है कि जो एक बार लस्सी पीने आता है वह बार-बार यहां खिंचा चला आता है.
इस खास लस्सी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि आज भी इसे पुराने पारंपरिक तरीके से तैयार किया जाता है. यहां दही को लकड़ी की मथानी से मथा जाता है, जिससे उसका स्वाद और गाढ़ापन बरकरार रहता है. मशीनों के दौर में भी लोग इस देसी अंदाज को खूब पसंद कर रहे हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
पहले ताजा दूध से दही जमाया जाता है, फिर उसे कई घंटों तक लकड़ी की मथानी से तैयार किया जाता है. इसके बाद इसमें खास तरीके से तैयार किया गया खोया मिलाया जाता है, जिससे लस्सी का स्वाद और भी शानदार हो जाता है.
ऊपर से सूखे मेवे और मलाई डालकर इसे ग्राहकों को परोसा जाता है. लस्सी सिर्फ स्वाद ही नहीं बल्कि शरीर को ठंडक देने का भी काम करती है, यही वजह है कि गर्मियों में इसकी मांग काफी बढ़ जाती है.
लोकल 18 से बातचीत करते हुए दुकानदार सैफी नईम खान ने बताया कि इस समय गर्मियों के मौसम में खोया वाली लस्सी की डिमांड अधिक है अगर बात की जाए तो प्रतिदिन 20 किलो से लेकर 25 किलो दही की लस्सी तैयार होती है और वह कुछ ही घंटे में समाप्त हो जाती है.
इस खास तरीके से बनाया जाता है पहले दही को जमाया जाता है उसके बाद मथानी का प्रयोग किया जाता है. दही के ऊपर खोया लगाया जाता है, अगर बात करें तो यह लस्सी का गिलास ₹50 का मिलता है. गर्मी बढ़ने के साथ ही दुकान पर सुबह से देर शाम तक लोगों की भीड़ लगी रहती है. दूर-दूर से लोग इस मशहूर खोया लस्सी का स्वाद लेने पहुंचते है.