Last Updated:
Delhi Best Restaurants: अगर आप साउथ इंडियन खाने के शौकीन हैं और दिल्ली में बेस्ट साउथ इंडियन रेस्टोरेंट की तलाश कर रहे हैं तो आपको बता दें कि दिल्ली में एक नहीं, बल्कि कई साउथ इंडियन रेस्टोरेंट हैं. जहां पर इडली, सांभर, मसाला डोसा और पनीर डोसा से लेकर सब कुछ मिलता है. इन रेस्टोरेंट में साउथ इंडियन स्टाइल में ही खाना भी परोसा जाता हैं. आइये यहां जानते हैं दिल्ली के बेस्ट रेस्टोरेंट को बारे में.
साउथ इंडियन रेस्टोरेंट जो दिल्ली में सबसे ऊपर आता है, उसमें जगरनॉट रेस्टोरेंट का नाम सबसे पहले आता है. जो कि ग्रेटर कैलाश-1 में है. यहां पर बेहतरीन डोसा, पोडी इडली, रसम और साउथ इंडियन थाली मिलती है. साउथ इंडियन टूरिस्ट यहां पर जरूर आता है और तो और दिल्ली वाले भी यहां पर साउथ इंडियन खाने का मजा लेने हमेशा आते हैं. यही वजह है कि यह रेस्टोरेंट हमेशा फुल रहता है. यहां पर लंबी वेटिंग चलती है.
यही नहीं, सरवन भवन रेस्टोरेंट जो कि जनपथ, कनॉट प्लेस में है. यह एक ऑथेंटिक तमिल शैली का स्वाद, इडली, मसाला डोसा और फिल्टर कॉफी के लिए लोगों का पसंदीदा रेस्टोरेंट है. यहां का फूड सस्ता और अच्छा होता है. यहां पर हमेशा आपको लोगों की भीड़ नजर आ जाएगी.
दशाप्रकाश जो कि दिल्ली के कनॉट प्लेस में है, यह रेस्टोरेंट भी शुद्ध शाकाहारी खाने के लिए मशहूर है. यहां का मैसूर मसाला डोसा, रवा डोसा और पारंपरिक दक्षिण भारतीय नाश्ते के लिए शानदार विकल्प हैं. यहां का साउथ इंडियन फूड बेहद चटपटा होता है. साउथ इंडियन के साथ जो लोग शुद्ध शाकाहारी खाना पसंद करते हैं. उनको यह बहुत पसंद आता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
दक्षिण शेराटन न्यू दिल्ली जो कि साकेत में है. यह अपने प्रीमियम डाइनिंग के साथ केरल, तमिलनाडु, आंध्र और कर्नाटक के प्रामाणिक व्यंजन के लिए बेहद मशहूर है. हालांकि यह थोड़ा महंगा है, लेकिन यहां पर भी साउथ इंडियन फूड का स्वाद लेने लोग आते हैं.
दिल्ली का एक और ऐसा रेस्टोरेंट है. जो अपने साउथ इंडियन खाने के साथ साथ स्टील के बर्तनों का इस्तेमाल करने के मामले में भी काफी मशहूर है. इसका नाम नैवेद्यम है जोकि आईआईटी दिल्ली के साथ ही हौज़ खास और नोएडा तक फैला हुआ है. इनकी कई ब्रांच पूरे दिल्ली में हैं. यह रेस्टोरेंट केले के पत्ते पर परोसी जाने वाली थाली और पारंपरिक स्वाद के लिए प्रसिद्ध है.
कर्नाटक फूड सेंटर जो कि दिल्ली के आरकेपुरम में है. यह एक किफायती और स्वादिष्ट मैसूर मसाला डोसा, वड़ा और केसरी बाथ के लिए मशहूर है. यहां पर टूरिस्ट और लोकल दिल्ली वाले भी जाते हैं. यहां का खाना ऐसा है कि एक बार अगर आपने खा लिया तो आप बार बार यहीं पर खाने आयेंगे.