X

Recipe: निमाड़ की इस चटनी के आगे फेल हैं महंगे सॉस, 10 मिनट में होती तैयार

 

arw img

Thesa Chutney Easy Recipe: क्या आपको भी खाने से साथ कुछ चटपटा खाना अच्छा लगता है? आज हम आपको निमाड़ की स्पेशल चटनी बनना बताएंगे. इसके स्वाद के आगे आपको अचार या महंगे सॉस भी फेल लगेंगे. इसका नाम ठेसा चटनी है. यह चटनी 10 मिनट में बन जाती है और 15 दिन तक खराब भी नहीं होती. बुरहानपुर के हर घर में ये चटनी बड़े चाव से खाई जाती है. इसे बनाने के लिए सिर्फ तीन चीजों की जरूरत होती है, हरी मिर्च, मूंगफली और थोड़ा सा तेल. कई साल से इस चटनी को बनाती आ रहीं फूलाबाई बताती हैं कि इस चटनी को बनाने के लिए सबसे पहले मोटी हरी मिर्च को तवे पर भून लिया जाता है. फिर उसे कूटकर उसमें भुनी हुई मूंगफली, तेल और स्वादानुसार मसाले मिलाए जाते हैं. चाहें तो थोड़ा टमाटर भी डाल सकते हैं. इसे रोटी, भाकरी या सफर के खाने के साथ खाया जा सकता है. अगर आप भी रोज एक जैसी चटनी खाकर बोर हो चुके हैं, तो इस बार यह फेमस ठेसा चटनी जरूर ट्राई करें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment