Last Updated:
नोएडा की अरान्या सोसाइटी में एसी ब्लास्ट की घटना के बाद जानिए एसी फटने की असली वजह क्या होती है. साथ ही समझें खतरे के संकेत, बचाव के आसान उपाय और किन गलतियों से हमेशा बचना चाहिए.
गर्मियों में एसी चलाते हैं? ये छोटी गलती बन सकती है बड़े हादसे की वजह
नोएडा के सेक्टर-119 के अरान्या सोसाइटी में 29 जून को एक चौंकाने वाली घटना हुई. 22वें मंजिल पर एसी फटने से भीषण आग लग गई. फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने में लगी. सौभाग्य से इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई. लेकिन यह घटना हमें गर्मी के मौसम में एसी की सुरक्षा को लेकर सावधान करती है.
एसी ब्लास्ट क्यों होते है? AC ब्लास्ट की सबसे बड़ी वजह रेफ्रिजरेंट गैस का दबाव बढ़ना है. गर्मियों में लगातार चलने वाले एसी में गैस का दबाव बढ़ जाता है. अगर कंप्रेसर खराब हो, गैस लीक हो या पाइपलाइन में समस्या हो तो ब्लास्ट हो सकता है.
दूसरे मुख्य कारण:
- खराब मेंटेनेंस: सालों तक सर्विसिंग न करवाने से धूल-मिट्टी जमा हो जाती है.
- ओवरलोडिंग: बहुत ज्यादा गर्मी में एसी को 18-20 डिग्री पर चलाना.
- खराब इंस्टॉलेशन: गलत जगह पर लगाए गए एसी में वेंटिलेशन न होने से गर्मी नहीं निकल पाती.
- पुराना कंप्रेसर: 8-10 साल पुराने एसी में कंप्रेसर ओवरहीट हो जाता है.
खतरे के संकेत
- एसी से असामान्य आवाज आना
- ज्यादा गर्म हवा निकलना
- बिजली बिल अचानक बढ़ जाना
- एसी के पीछे की जाली बहुत ज्यादा गर्म होना
AC ब्लास्ट से बचने के उपाय
- रेगुलर सर्विसिंग- हर 6 महीने में एसी की सर्विसिंग करवाएं.
- सही तापमान- 24-26 डिग्री पर रखें. 18 डिग्री पर बिल्कुल न चलाएं.
- स्टेबलाइजर लगाएं- वोल्टेज फ्लक्चुएशन से बचाव के लिए.
- साफ-सफाई- फिल्टर और कॉइल्स को साफ रखें.
- पुराना एसी बदलें- 10 साल से पुराना एसी हो तो नया खरीदने पर विचार करें.
- सही इंस्टॉलेशन- अच्छे टेक्नीशियन से लगवाएं.
नोएडा की ये घटना चेतावनी है कि गर्मी के मौसम में एसी की देखभाल बहुत जरूरी है. छोटी-छोटी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है. रेगुलर सर्विसिंग, सही तापमान और सावधानी बरतकर आप इस खतरे से बच सकते हैं.
About the Author
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें