Last Updated:
Murmura Chatpata Recipe: रक्षाबंधन पर मीठा खाने के बाद अगर आपका मन तीखा खाने का करे तो, घर पर 5 मिनट में मुरमुरे से चटपटा स्नैक बना सकते हैं. इसमें मुरमुरे, मूंगफली, खीरा, टमाटर, प्याज, चटनी और मसाले डालकर स्वादिष्ट चटपटा तैयार हो जाता है. आइये जानते हैं इसकी रेसिपी के बारे में.
रांची: रक्षाबंधन में कई बार ऐसा देखा जाता है कि दिन भर लोग इतनी मिठाइयां और मीठा खा लेते हैं कि अब उन्हें क्रेविंग होती है कि तीखा और चटपटा की. ऐसे में बाजार का नहीं, बल्कि घर में मुरमुरे से बहुत शानदार चटपटा बना सकते हैं. इसके लिए आपको मुरमुरा के साथ दो-तीन तरह की चटनी चाहिए होता है. मिक्चर और दो-तीन मसाले और खाने में बहुत ही लाजवाब लगता है. इसे बनाने में मुश्किल से 5 मिनट का समय लगता है.
चटपटा बनाने के लिए सबसे पहले आप मुरमुरा ले लीजिए और मुरमुरा को सबसे पहले कढ़ाई में अच्छे से फ्राई कर लीजिए. ताकि यह एकदम क्रिस्पी हो जाए और क्रंची हो जाए. इसके बाद आपको कुछ चीज काटकर अलग से रख लेनी है. जैसे कि थोड़ा सा मूंगफली फ्राई करके रख लीजिए, थोड़ा सा कुरकुरे, चिप्स और थोड़ा सा मिक्चर यह सब एक जगह रख लीजिए.
बस दो स्टेप में बनकर होगा तैयार
इसके बाद थोड़ा सा खीरा काटना है. टमाटर, प्याज, हरी मिर्च, उबला हुआ आलू और एक बात का ध्यान रखना है. यह सभी एकदम बारीक काटना है. मतलब जितना छोटा काट सके, उतना अच्छा है. इसके बाद थोड़ा सा कटा हुआ नींबू ले लेना है और इन सभी चीजों को भुने हुए मुरमुरे में आपको मिला देना है. इसके बाद अगर आपके पास लहसुन और हरी मिर्च की चटनी है तो वह भी थोड़ी सी डालें.
इसके बाद आपके पास टोमेटो सॉस है तो एक चम्मच टोमेटो सॉस डाल दें. अगर इमली की चटनी है तो ठीक है, वरना कोई बात नहीं. यह पूरी तरह ऑप्शनल है. यह सारी चीज डालने के बाद थोड़ा सा काला नमक, थोड़ा सा जीरा पाउडर और थोड़ा सा गोल मिर्च पाउडर डाल दें और बढ़िया से मिला लें. आप चाहें तो थोड़ा सा चाट मसाला भी डाल सकते हैं और इस सभी को डालकर बढ़िया से मिला लेना है.
लीजिए तैयार है आपका चटपटा
अब लीजिए बनकर तैयार हो गया आपका ‘चटपटा’. खाने में क्या स्वादिष्ट लगता है. खासतौर पर अधिक मीठा खाने के बाद यह चटपटा आपके मुंह का स्वाद बदल देगा. खट्टा मीठा तीखा हर तरह का फ्लेवर एकदम बाजार की तरह खाने को मिलेगा. ऐसे में रक्षाबंधन में निश्चिततौर पर आप शाम के स्नैक्स के रूप में ट्राई कर सकते हैं.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से Hindi.News18.com<…
और पढ़ें