X

न मावा, न ज्यादा झंझट… घर में बनाएं ये देसी शाही मिठाई, जानें रेसिपी

 

arw img

Monthal Sweet Recipe: अगर आप गुलाब जामुन या बर्फी खाकर थक गए हैं तो घर पर मध्य प्रदेश के निमाड़ क्षेत्र की शाही मिठाई बना सकते हैं. यह स्वाद में लाजवाब होती है. साथ ही 20 दिनों तक खराब भी नहीं होती. इस खास मिठाई का नाम मोनथाल है. इसे बेसन, देसी घी, शक्कर और ड्राई फ्रूट्स से तैयार किया जाता है. स्थानीय लोगों के बीच यह मिठाई वर्षों से बेहद लोकप्रिय है. इसके बिना त्योहार अधूरे होते हैं. एक्सपर्ट फूलाबाई बताती हैं कि मोनथाल बनाने में भले ही मेहनत लगती हो, लेकिन इसका स्वाद हर मेहनत को सफल बना देता है. खास बात यह है कि इसे मावे के बिना भी बनाया जा सकता है. यह मिठाई बनाने के लिए एक दिन का समय लगता है. अगर इसे सही तरीके से स्टोर किया जाए तो यह करीब 20 दिनों तक चल सकती है. अगर मेहमान आने पर घर पर कुछ खास और हेल्दी मिठाई बनाना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment