Last Updated:
Hyderabad Chutney Recipe: अगर रोज़-रोज़ सालन या भारी सब्ज़ी बनाकर थक गए हैं, तो हैदराबादी डोंडे की चटनी आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है. डोंडा (कुंदरू/टिंडोरा) से बनने वाली यह पारंपरिक चटनी स्वाद, पौष्टिकता और सादगी का शानदार मेल है. इसे भुने मसालों, लहसुन, हरी या सूखी मिर्च, इमली और तड़के के साथ तैयार किया जाता है. यह चटनी रोटी, पराठा, चावल, दाल और इडली-डोसा के साथ भी बेहद स्वादिष्ट लगती है. कम समय में बनने वाली यह रेसिपी उन लोगों के लिए आदर्श है जो हल्का, हेल्दी और चटपटा भोजन पसंद करते हैं.
हैदराबाद: जब बात हैदराबादी व्यंजनों की आती है तो बिरयानी और हलीम के अलावा यहाँ की पारंपरिक चटनियों का भी एक अपना अलग ही मुकाम है. स्थानीय घरों में माताओं के पास चटनियों का एक ऐसा नायाब खजाना होता है जो साधारण से खाने का स्वाद भी दोगुना कर देता है. इसी खजाने में से एक बेहद लोकप्रिय और लजीज रेसिपी है डोंडे की चटनी यानी कुंदरू की चटनी. इस रेसिपी ने खाने के शौकीनों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. खासकर उन लोगों का जो गर्मियों के मौसम में भारी-भरकम सालन खाकर बोर हो चुके हैं.
डोंडे बारीक गोल कटे हुए
मसाले के लिए जीरा, लहसुन की कलियाँ, हरी मिर्च, कढ़ी पत्ता, हरा धनिया, इमली, तेल और नमक
बगार के लिए: तेल, राई, जीरा, सूखी लाल मिर्च,
बनाने की विधि
सबसे पहले एक पैन में थोड़ा सा तेल गर्म करें। तेल गर्म होने पर उसमें जीरा, लहसुन की कलियाँ, साबुत हरी मिर्च, करियापक, कोथिमीर और इमली डालें. इन सभी चीजों को तब तक भूनें जब तक कि ये हल्की सॉफ्ट न हो जाएं. भूनने के बाद इस मसाले को एक प्लेट में निकाल लें और ठंडा होने के लिए साइड में रख दें. उसी पैन में दोबारा थोड़ा सा तेल डालें और गोल कटे हुए डोंडे डाल दें. इन्हें मध्यम आंच पर तब तक अच्छी तरह पकाएं जब तक कि डोंडे पूरी तरह से सॉफ्ट और हल्के सुनहरे न हो जाएं. पकने के बाद गैस बंद कर दें.
ठंडा मसाला डालें और उसे हल्का पीस लें
अब एक मिक्सी जार लें. उसमें सबसे पहले स्टेप 1 में तैयार किया हुआ ठंडा मसाला डालें और उसे हल्का पीस लें. इसके बाद, जार में ही पकाए हुए डोंडे और स्वादानुसार नमक डालें. अब इन सभी चीजों को एक बार फिर से अच्छी तरह पीसकर दरदरा पेस्ट बना लें. पिसी हुई चटनी को एक कांच के कटोरे या सर्विंग बाउल में निकाल लें.
लजीज हैदराबादी डोंडे की चटनी तैयार
तड़का पैन में तेल डालकर अच्छी तरह गर्म करें. तेल गर्म होते ही उसमें राई और जीरा डालें. जब राई-जीरा चटकने लगे, तब उसमें सूखी लाल मिर्च और ताजा कढ़ी पत्ता डाल दें. जैसे ही तड़का पूरी तरह तैयार हो जाए, इसे तुरंत बाउल में रखी चटनी के ऊपर पलट दें. आपकी लजीज हैदराबादी डोंडे की चटनी तैयार है. इसे सादे उबले हुए गर्म चावल और ऊपर से ढेर सारा देसी घी डालकर परोसें.
About the Author
मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…
और पढ़ें