गोविंदा पिछले कुछ महीनों से अपनी पत्नी सुनीता आहूजा के साथ शादीशुदा जिंदगी में दिक्कतों की अफवाहों और कोमल रानी के साथ अपनी आने वाली फिल्म ‘रूपा’ को लेकर चर्चा में रहे हैं। एक तरफ सुनीता आहूजा ने गोविंदा पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं तो दूसरी तरफ एक्टर ने अब तक इस पर चुप्पी साध रखी है और अपना पूरा ध्यान अपनी अपकमिंग फिल्म पर लगा रखा है, जिसके साथ वह कमबैक कर रहे हैं। इस बीच गोविंदा ने एक्टिंग में अपनी वापसी के बारे में बात की है। शनिवार को मुंबई में ‘यूथ शक्ति दही हांडी’ इवेंट में शामिल हुए गोविंदा ने बताया कि एक नहीं बल्कि बैक-टू-बैक उनकी दो फिल्में आ रही हैं। इसी दौरान उन्होंने उन चीजों का भी जिक्र किया जिन्हें वह ठीक करना चाहते हैं। हालांकि, अपनी बात रखते हुए उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया।

गोविंदा का छलका दर्द

गोविंदा ने कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए पर्सनल लाइफ में चल रहीं समस्याओं के बारे में इशारे-इशारे में बात करते हुए कहा, “और बहुत सी बातें आसमान में लिख दी गई हैं। मैं मां से प्रार्थना करता हूं कि वो क्लीन अप हों और गोविंदा उसे क्लीन अप करें।’ हालांकि, बातचीत के दौरान गोविंदा ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन ये बयान ऐसे समय पर आया है जब गोविंदा की निजी जिंदगी लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पिछले दिनों राखी सावंत के साथ बातचीत का सुनीता का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह गोविंदा पर दूसरी शादी की तैयारी का आरोप लगाती सुनी गईं

गोविंदा ने फैंस से मांगा सपोर्ट

इसी दौरान गोविंदा ने अपने फैंस से भी सपोर्ट मांगा। उन्होंने अपने प्रशंसकों से मिले समर्थन के बारे में बात की। दही हांडी उत्सव में भीड़ और माहौल की ओर इशारा करते हुए, गोविंदा ने कहा, ‘आप लोगों का सहयोग चाहिए, साथ चाहिए। ठीक वैसा ही सहयोग और साथ चाहिए जैसा यहां पर देखने को मिला।’ इस दौरान उन्होंने उन लोगों के प्रति भी आभार जताया जो सालों से उनके साथ खड़े हैं और उनका सपोर्ट कर रहे हैं। गोविंदा ने इसी दौरान बताया कि वह सिर्फ ‘रूपा’ में ही नहीं, ‘दुनियादारी’ में भी नजर आएंगे।

गोविंदा और सुनीता आहूजा के बीच विवाद क्या है?

हाल ही में गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में अनबन की खबरों के बाद यह मामला चर्चा में आ गया है। सुनीता ने गोविंदा पर बेवफाई का आरोप लगाया है, जबकि एक्टर ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है। यह विवाद तब सुर्खियों में आया जब गोविंदा को एयरपोर्ट पर अपनी फिल्म ‘रूपा’ की को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ देखा गया। बाद में सुनीता ने पैपराज़ी से बात करते हुए कोमल को गोविंदा को ‘शुगर डैडी’ तक कह दिया। इसके बाद गोविंदा ने उनकी बात पर प्रतिक्रिया देते हुए सुनीता से ‘अपनी हद में रहने’ को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में उन्हें उनकी जरूरत पड़ सकती है। मामले ने तब एक नया मोड़ लिया जब सुनीता मुंबई में एक फैमिली कोर्ट के बाहर अपने बेटे यशवर्धन के साथ नजर आईं। सुनीता ने बाद में साफ किया कि वह कोर्ट में तलाक की एक पुरानी अर्जी वापस लेने गई थीं।

ये भी पढ़ेंः गोविंदा संग कलेश के बीच खाटू श्याम की शरण में पहुंचीं सुनीता आहूजा, बालाजी धाम में भी किए दर्शन, वीडियो वायरल

Latest Bollywood News





Source link

Write A Comment