टीवी एक्ट्रेस तन्वी डोगरा अब अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। अपने एक्टिंग और अंदाज से दर्शकों के दिलों पर राज कनरे वालीं तन्वी डोगरा अब अपनी जिंदगी में एक और नए चैप्टर की शुरुआत के लिए तैयार हैं। मनोरंजन जगत को कई हिट शोज देने के बाद अब तन्वी अपनी जिंदगी के नए पड़ाव पर कदम रखने जा रही हैं, जिसका ऐलान उन्होंने सोशल मीडिया पर भी कर दिया है। तन्वी ने जीवांश चड्ढा से सगाई कर ली है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। प्रपोजल की रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते हुए तन्वी और जीवांश ने अपने रिलेशनशिप से पर्दा उठा दिया है।

तन्वी डोगरा-जीवांश चड्ढा की खूबसूरत तस्वीरें

तन्वी डोगरा और जीवांश चड्ढा ने सोशल मीडिया पर रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे के प्यार में खोए नजर आ रहे हैं। वहीं एक तस्वीर में तन्वी अपनी खूबसूरत इंगेजमेंट रिंग भी फ्लॉन्ट करती दिखीं। तस्वीरें शेयर करते हुए तन्वी ने कैप्शन में लिखा- ‘एक पल और पूरी ज़िंदगी के बीच, मैंने उससे अपनी होने के लिए कहा।’ शेयर की गई फोटोज में से एक में जहां जीवांश, तन्वी को अपनी बाहों में उठाए दिखे तो वहीं एक में तन्वी अपनी रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आईं। बीच पर एक खूबसूरत डेकोरेशन के साथ जीवांश ने त्वी को शादी के लिए प्रपोज किया।

कौन हैं जीवांश चड्ढा?

जीवांश चड्ढा की बात करें तो वह एक एक्टर और मॉडल हैं और टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। वह ‘रंजू की बेटियां’ नाम के टीवी शो में नजर आ चुके हैं और तन्वी डोगरा के साथ ‘परिणीति’ का भी हिस्सा रह चुके हैं, जहां से इनकी रोमांटिक लव स्टोरी की शुरुआत हुई। जैसे ही तन्वी और जीवांश ने अपने रोमांटिक प्रपोजल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, उनके सेलिब्रिटी दोस्तों और फैंस ने कमेंट के जरिए बधाइयां देना शुरू कर दिया। हिबा नवाब, दीपिका सिंह, प्रतीक्षा होनमुखे, जसवीर कौर, आस्था चौधरी और जसवीर कौर सहित कई ने कमेंट करते हुए कपल को बधाई दी। वहीं फैंस कमेंट करते हुए पूछ रहे हैं कि दोनों शादी कब करने वाले हैं?

तन्वी डोगरा का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो तन्वी डोगरा और जीवांश चड्ढा ‘परिणीति’ में साथ काम कर चुके हैं और यहीं से इनकी लव स्टोरी की भी शुरुआत हुई थी। इसके अलावा तन्वी ‘जीजी मां’, ‘सुहागन’, ‘एक भ्रम सर्वगुण संपन्न’ और ‘संतोषी मां’ जैसे चर्चित और हिट शोज में काम कर चुकी हैं। वहीं जीवांश की बात करें तो वह ‘रंजू की बेटियां’, ‘मेरा बलम थानेदार’ और ‘ये हैं चाहतें’ जैसे शोज में अपने अभिनय का दम-खम दिखा चुके हैं।

ये भी पढ़ेंः ‘आपके घर आकर खाना बनाऊं?’, लोगों से गोली क्यों कर रहे ये सवाल, कभी न्यू यॉर्क में पढ़ने के लिए छोड़ा था ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’





Source link

Write A Comment