Last Updated:

Perfect chai banane ka tarika: आजकल भारत में चाय सिर्फ एक ड्रिंक नहीं बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफ का सबसे अहम हिस्सा बन चुकी है. खासकर दूध वाली चाय तो ऐसे लोगों के लिए सुबह की एनर्जी का डोज है जिनका दिन बिना चाय शुरू ही नहीं होता. सुबह उठते ही अगर चाय का कप हाथ में न हो तो कई लोगों का मूड खराब हो जाता है और सिर दर्द शुरू हो जाता है. पूरे दिन चिड़चिड़ापन बना रहता है. यही वजह है कि चाय बनाने का तरीका हर किसी को पता होना चाहिए. चाय पीने वालों का बड़ा सवाल यही है कि दूध पहले डालना चाहिए या पानी उबालने के बाद? बहुत से लोग कंफ्यूज रहते हैं और ज्यादातर लोग सही तरीका नहीं जानते. अगर तरीका सही हो तो आपकी चाय का फ्लेवर इतना शानदार होगा कि पड़ोसियों तक उसकी खुशबू पहुंच जाएगी और सब पूछेंगे कि चाय कहां से बनवाई.

Tea Recipe | How to make perfect milk tea : हमारे देश में चाय प्रेमी बहुत बड़ी संख्या में हैं. लोगों की सुबह ही चाय की पहली गूंठ से होती है. मगर, दूध वाली चाय का असली स्वाद तभी आता है जब इसे सही तरीके से बनाया जाए. अधिकतर लोगों को अच्छी चाय बनाना नहीं आता है, जब वो किसी अच्छे कैफे में पीते हैं तो सोचते हैं कि आखिर ये कैसे बनाई गई होगी. आज हम आपको बताएंगे कि आप चाय किस तरह बनाएं, जिससे खुशबू पड़ोसियों तक पहुंचेगी. हर कोई पूछेगा भाई चाय की रेसिपी क्या है. बता दें, सही तरीके से बनी चाय न सिर्फ एनर्जी देती है बल्कि सर्दी-जुकाम जैसी परेशानी में भी राहत पहुंचाती है.

चाय बनाने के लिए सबसे जरूरी है सही बेस तैयार करना. इसके लिए सबसे पहले एक पैन में थोड़ा सा पानी डालकर उबाल लें. पानी में हल्की-सी मसाले वाली चीजें डाल सकते हैं. जैसे- काली मिर्च का पाउडर, हरी इलायची, दालचीनी, तेजपत्ता और चीनी. इन सबको अच्छे से पानी में उबालने से फ्लेवर गहराई तक निकल आता है और चाय का टेस्ट डबल हो जाता है.

अब आती है सबसे इम्पॉर्टेन्ट बात दूध कब डालें? एक्सपर्ट्स कहते हैं कि दूध को पानी उबलने के बाद ही डालना चाहिए. अगर आप सीधे दूध डालकर चाय उबालेंगे तो मसालों का असली स्वाद उसमें ठीक से नहीं आएगा. जब पानी में सारे फ्लेवर अच्छे से घुल जाएं, तब उसमें दूध मिलाएं और थोड़ी देर धीमी आंच पर उबालें. इससे चाय का कलर परफेक्ट आएगा, स्वाद लाजवाब होगा और खुशबू भी बेहद स्ट्रॉन्ग होगी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

जब चाय बन जाए तो तुरंत गैस बंद करके उसे छानने से पहले एक-दो मिनट किसी ढक्कन से ढककर रख दें. ऐसा करने से चाय का फ्लेवर और भी रिच हो जाता है और ऊपर उठने वाली भाप पूरे कप में अच्छी तरह से समा जाती है. यह छोटा-सा स्टेप आपकी चाय को और भी स्पेशल बना देगा.

दूध वाली चाय सिर्फ स्वाद के लिए ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है. इसमें मौजूद कैफीन आपको दिनभर की एनर्जी देता है और थकान दूर करता है. ठंडी हवा या सर्दी-जुकाम के समय दूध की कड़क चाय गले की खराश को भी आराम पहुंचाती है. अदरक, इलायची और दालचीनी वाली चाय तो इम्युनिटी बढ़ाने के लिए भी बेस्ट मानी जाती है.

दूध वाली चाय का असली मजा इसी में है कि यह लोगों को जोड़ती है. आपने भी देखा होगा कि लोग अक्सर चलो चाय पर मिलते हैं कहकर बातें शेयर करते हैं. दोस्तों के साथ गपशप से लेकर ऑफिस ब्रेक तक, हर जगह चाय ही कनेक्शन का सबसे बड़ा जरिया है. यही वजह है कि दूध वाली चाय को सिर्फ ड्रिंक नहीं बल्कि एक इमोशन कहा जाता है. 

चीनी अपनी पसंद और जरूरत के हिसाब से डालें, हेल्दी ऑप्शन के लिए शुगर की जगह गुड़ भी ट्राई कर सकते हैं. ज्यादा देर तक चाय को उबालें नहीं, वरना इसका स्वाद कड़वा हो सकता है. हमेशा ताजा दूध और साफ पानी का इस्तेमाल करें.मसाले जैसे इलायची, दालचीनी और अदरक को हल्का क्रश करके डालें ताकि उनका स्वाद और खुशबू ज्यादा आए.

तो अब आपको समझ आ गया होगा कि चाय का स्वाद असल में इस बात पर डिपेंड करता है कि आप दूध कब डालते हैं. सही तरीका यही है कि पहले पानी में मसाले डालकर अच्छे से उबालें और उसके बाद दूध मिलाएं. थोड़ी देर ढककर रखने से चाय का स्वाद और भी बढ़ जाएगा. (Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment