Last Updated:

स्ट्रीट फूड का नाम आते ही सबसे पहले पाव भाजी का स्वाद दिमाग में घूम जाता है, लेकिन क्या हो अगर यही पाव भाजी हेल्दी भी हो और प्रोटीन से भरपूर भी. फिटनेस इंफ्लुएंसर Vanshika Khurana ने एक ऐसी हाई-प्रोटीन पाव भाजी रेसिपी शेयर की है, जो फिटनेस और स्वाद दोनों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है. इस रेसिपी में करीब 27 ग्राम प्रोटीन और सिर्फ 503 कैलोरी मिलती है, जो इसे हेल्थ कॉन्शियस लोगों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन बनाती है.

Zoom

फिटनेस इंफ्लुएंसर Vanshika Khurana की खास प्रोटीन पाव भाजी रेसिपी.

अगर आप स्वाद के साथ हेल्दी खाना चाहते हैं, तो यह हाई-प्रोटीन पाव भाजी आपके लिए परफेक्ट हो सकती है. फिटनेस इंफ्लुएंसर Vanshika Khurana ने अपनी खास प्रोटीन पाव भाजी रेसिपी शेयर की है, जिसमें हर सर्विंग में लगभग 27 ग्राम प्रोटीन और सिर्फ 503 कैलोरी होती है. खास बात यह है कि इसमें बटर और मसालों का स्वाद भी बना रहता है और हेल्थ का ध्यान भी रखा जाता है. यह रेसिपी उन लोगों के लिए शानदार है जो फिटनेस डाइट फॉलो करते हुए भी स्ट्रीट फूड जैसा स्वाद मिस नहीं करना चाहते.

प्रोटीन पाव भाजी के लिए सामग्री

आधा बड़ा चम्मच बटर
1 बड़ा चम्मच बारीक कटा लहसुन
1 चोथाई कप बारीक कटा प्याज
3 चौथाई कप टमाटर प्यूरी
1 चौथाई कप मटर
1 चौथाई कप कटी गाजर
1 चौथाई कप कटी शिमला मिर्च
आधा छोटा चुकंदर
आधा कप फूलगोभी
1 चौथाई कप भीगी हुई मूंग दाल
45 ग्राम सोया चंक्स
1 छोटा चम्मच जीरा
2 बड़े चम्मच पाव भाजी मसाला
आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
आधा छोटा चम्मच धनिया पाउडर
आधा छोटा चम्मच जीरा पाउडर
आधे नींबू का रस
2 होल व्हीट पाव
थोड़ा बटर पाव सेंकने के लिए
हरा धनिया

View this post on Instagram





Source link

Write A Comment