Last Updated:
आलू टिक्की चाट पूर्वी यूपी का फेमस स्ट्रीट फूड है. अक्सर स्नैक्स के तौर पर इस्तेमाल होने वाली आलू टिक्की चाट को सुबह नाश्ते के तौर पर भी खाया जा सकता है. इसका स्वाद काफी पसंद किया जाता है. इसे बेहद आसानी से तैयार किया जा सकता है.
फेमस स्ट्रीट फूड आलू टिक्की की चाट का स्वाद शायद ही कोई ऐसा हो जिसे पसंद न आए. दिन में स्नैक्स के तौर पर तो सुबह नाश्ते में आलू टिक्की की चाट को बनाकर खाया जा सकता है. इसका स्वाद इतना बढ़िया होता है कि बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी इस फूड डिश को चटकारे ले लेकर खाते हैं.
कई लोग सेहत के मद्देनजर बाजार में आलू टिक्की चाट खाना पसंद नहीं करते हैं, ऐसे में आप घर पर भी आसानी से आलू टिक्की चाट को बनाकर खा सकते हैं. इस रेसिपी को बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं है. आलू टिक्की चाट बनाने के लिए आलू के अलावा सफेद मटर, कॉर्न फ्लोर समेत अन्य मसालों का प्रयोग किया जाता है.
इसके बाद स्टफिंग को चारों तरफ से बंद करते हुए टिक्की तैयार कर लें. इसी तरह एक-एक कर सभी की आलू टिक्की तैयार करें. इसके बाद एक नॉनस्टिक पैन लेकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करें. जब पैन गर्म हो जाए, तो उस पर थोड़ा सा तेल डालकर चारों और फैलाएं. इसके बाद तवे पर 5-6 टिक्की रखकर सेकें. जब इनका रंग गोल्डन ब्राउन हो जाए, तो पलटें और दूसरी तरफ भी इसी तरह सेकें.
Add News18 as
Preferred Source on Google
आपने अगर अब तक सिर्फ बाजार की आलू टिक्की चाट का ही स्वाद लिया है, तो आज हम आपको इस चाट को घर पर बनाने की बेहद सिंपल रेसिपी बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं इसकी विधि. आलू टिक्की चाट बनाने के लिए सबसे पहले सफेद मटर को साफ कर उसे 2-3 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें.
तय समय के बाद मटर का अतिरिक्त पानी निकालकर उसे प्रेशर कुकर में डालकर थोड़ा सा नमक और तीन चौथाई पानी डालकर 2 सीटी लगाएं. इसके बाद कुकर को ठंडा होने दें. जब कुकर का प्रेशर अपने आप रिलीज हो जाए तो उबले मटर को छलनी में निकाल लें और उसके बाद दाल को ठंडा होने के लिए रख दें.
अब एक मिक्सिंग बाउल में उबले हुए मटर को डाल दें. इसके बाद उसमें अमचूर, गरम मसाला और लाल मिर्च पाउडर और चुटकीभर नमक डालकर सभी को अच्छी तरह से मिक्स कर दें. आपका भरावन तैयार है. इसके बाद आलू को उबालकर उनके छिलके उतार लें और एक बर्तन में डालकर मैश कर लें.
इसके बाद टिक्की को एक प्लेट में उतार लें. इसी तरह सारी आलू टिक्कियों को अच्छी तरह से सेंक लें. इसके बाद सर्विंग बाउल में टिक्की को डालें और उसे फोड़ें. इसके बाद ऊपर से हरी चटनी, इमली की चटनी डालें. फिर फेंटा हुआ दही, बारीक कटा प्याज, सेव और चाट मसाला डालकर आलू टिक्की चाट को सर्व करें.
अब आलू में कटी हरी मिर्च, कॉर्न फ्लोर, नींबू का रस और थोड़ा सा नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें. अब सारे मिश्रण को बराबर भागों में बांट लें. इसके बाद हर भाग को पहले गेंद का आकार दें और उसके बाद उसे हथेलियों से दबाकर कटोरी जैसा बनाएं. इसके बाद इसमें सफेद मटर की स्टफिंग को लेकर भरें.