उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के इमरती रोड पर पिछले 10 सालों से लगने वाली बबलू की कचालू की दुकान अपने अनोखे स्वाद के लिए बेहद मशहूर है. इनके कचालू की मुख्य खासियत इसमें इस्तेमाल होने वाला हींग, पुदीना और धनिए की तीखी चटनी है, जो इसके जायके को कई गुना बढ़ा देती है. बबलू कहते हैं कि इस स्वाद का असली राज उनका विशेष सीक्रेट मसाला है, जिसे वे बाजार से लाकर घर पर शुद्ध देसी तरीके से तैयार करते हैं. मात्र 20 रुपये प्रति पत्ता मिलने वाले इस कचालू का लुत्फ उठाने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं. स्थानीय ग्राहकों का कहना है कि इसे चाहे जितना भी खा लें, पेट तो भर जाता है लेकिन मन नहीं भरता. दुकान खुलते ही यहां स्वाद के दीवानों की भारी भीड़ लग जाती है, जो दुकान बंद होने तक बनी रहती है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।