Pineapple Panna Recipe: गर्मी का मौसम आते ही हर किसी को ऐसी ड्रिंक की तलाश रहती है जो शरीर को तुरंत ठंडक दे और पूरे दिन ताजगी बनाए रखे. ज्यादातर घरों में आम पन्ना बनाकर पिया जाता है, लेकिन अगर आप इस बार कुछ नया, टेस्टी और थोड़ा हटकर ट्राई करना चाहते हैं तो अनानास का पन्ना आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है. इसका स्वाद खट्टा-मीठा होने के साथ इतना रिफ्रेशिंग होता है कि एक गिलास पीते ही शरीर को राहत महसूस होने लगती है.

अनानास में मौजूद नेचुरल जूस, पुदीने की ठंडक और मसालों का चटपटा फ्लेवर इसे गर्मियों की शानदार ड्रिंक बना देता है. खास बात ये है कि इसे बनाना बेहद आसान है और इसमें ज्यादा समय भी नहीं लगता. बच्चे हों या बड़े, हर किसी को इसका स्वाद खूब पसंद आता है, अगर घर में मेहमान आ जाएं तो भी यह ड्रिंक मिनटों में तैयार की जा सकती है. बाजार के कोल्ड ड्रिंक्स की जगह अगर घर में बना अनानास पन्ना पिया जाए तो स्वाद के साथ हेल्थ का भी फायदा मिलता है.

क्यों खास है अनानास का पन्ना?
अनानास का पन्ना सिर्फ स्वाद में ही शानदार नहीं होता बल्कि गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है. इसमें मौजूद विटामिन सी शरीर को एनर्जी देता है और पाचन को बेहतर रखने में मदद करता है. पुदीना पेट को ठंडक पहुंचाता है जबकि काला नमक और भुना जीरा ड्रिंक का स्वाद कई गुना बढ़ा देते हैं, अगर आप रोज-रोज एक जैसी ड्रिंक पीकर बोर हो चुके हैं तो यह समर स्पेशल रेसिपी आपके टेस्ट को बिल्कुल नया ट्विस्ट दे सकती है.

चटपटा अनानास पन्ना बनाने के लिए सामग्री
-पका हुआ अनानास – 1 कप
-ताजी पुदीना पत्तियां – थोड़ी सी
-चीनी या शहद – 4 से 5 बड़े चम्मच
-काला नमक – 1 छोटा चम्मच
-भुना जीरा पाउडर – 1 छोटा चम्मच
-चाट मसाला – 1 छोटा चम्मच
-नींबू का रस – 1 बड़ा चम्मच
-ठंडा पानी या सोडा वाटर – जरूरत के हिसाब से
-बर्फ के टुकड़े – जरूरत अनुसार

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

अनानास पन्ना बनाने का आसान तरीका
1. अनानास को हल्का पकाएं
सबसे पहले कटे हुए अनानास को एक पैन में डालें. इसमें आधा कप पानी और 2 चम्मच चीनी मिलाएं. अब इसे मध्यम आंच पर करीब 5 से 7 मिनट तक पकाएं. इससे अनानास का हल्का कच्चापन खत्म हो जाएगा और स्वाद ज्यादा अच्छा आएगा.

2. ठंडा होने दें
जब अनानास अच्छी तरह सॉफ्ट हो जाए तो गैस बंद कर दें और इसे पूरी तरह ठंडा होने दें. गर्म मिश्रण को सीधे ब्लेंड करने से स्वाद बिगड़ सकता है.

3. ब्लेंड करें
मिक्सर जार में ठंडा किया हुआ अनानास डालें. अब इसमें पुदीना पत्तियां, बची हुई चीनी या शहद, काला नमक, भुना जीरा पाउडर और चाट मसाला डालें. थोड़ा पानी मिलाकर इसे स्मूद पेस्ट बनने तक ब्लेंड करें.

4. चाहें तो छान लें
अगर आप एकदम स्मूद ड्रिंक पसंद करते हैं तो इसे छलनी से छान सकते हैं. हालांकि बिना छाने इसका गाढ़ा और नेचुरल टेस्ट ज्यादा मजेदार लगता है.

5. ड्रिंक तैयार करें
अब एक बड़े जग में तैयार पल्प निकालें. इसमें नींबू का रस और जरूरत के हिसाब से ठंडा पानी या सोडा वाटर मिलाएं. अच्छे से मिक्स करें ताकि सारे फ्लेवर एक साथ मिल जाएं.

6. ठंडा-ठंडा सर्व करें
गिलास में बर्फ डालें और ऊपर से तैयार अनानास पन्ना भर दें. चाहें तो ऊपर से पुदीने की पत्ती या अनानास का छोटा स्लाइस लगाकर सर्व करें.

अनानास पन्ना पीने के फायदे
गर्मी में शरीर को ठंडक देता है. पेट को हल्का और फ्रेश महसूस कराता है. डाइजेशन बेहतर रखने में मदद करता है. इंस्टेंट एनर्जी देने में फायदेमंद, बच्चों के लिए हेल्दी समर ड्रिंक ऑप्शन.

घर में बनाएं हेल्दी समर ड्रिंक
आजकल लोग गर्मी से राहत पाने के लिए बाजार के कोल्ड ड्रिंक्स ज्यादा पीने लगे हैं, लेकिन उनमें चीनी और प्रिजर्वेटिव काफी ज्यादा होते हैं. ऐसे में घर में बना अनानास पन्ना स्वाद और सेहत दोनों का शानदार कॉम्बिनेशन साबित हो सकता है. इसे आप फैमिली पार्टी, लंच या शाम की स्नैक टाइम ड्रिंक के तौर पर भी सर्व कर सकते हैं.



Source link

Write A Comment