Last Updated:

बारिश की शुरुआत के साथ बिलासपुर के बाजारों में पैरा पुटू की बिक्री तेज हो गई है. जांजगीर-चांपा से लाकर इसे 400 रुपये किलो तक बेचा जा रहा है. विक्रेताओं के अनुसार सावन में इसकी कीमत 600 रुपये किलो तक पहुंच जाती है. नॉनवेज जैसा स्वाद होने के कारण सावन में इसकी मांग सबसे अधिक रहती है.

बिलासपुर. मानसून की दस्तक के साथ ही छत्तीसगढ़ के बाजारों में एक ऐसी मौसमी सौगात पहुंचने लगी है, जिसका लोग पूरे साल इंतजार करते हैं. जंगलों और खेतों के आसपास प्राकृतिक रूप से उगने वाला देसी मशरूम पैरा पुटू इन दिनों बिलासपुर के बाजारों में खूब बिक रहा है. स्वाद, पौष्टिकता और सीमित उपलब्धता के कारण इसकी कीमत लगातार बढ़ रही है. शुरुआती बारिश में जहां यह 400 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है, वहीं सावन आते-आते इसकी कीमत 600 रुपये प्रति किलो तक पहुंच जाती है. खास बात यह है कि सावन में मांसाहार से दूरी बनाने वाले लोग इसे नॉनवेज के विकल्प के रूप में पसंद करते हैं, जिससे इसकी मांग और बढ़ जाती है.

पैरा पुटू विक्रेता दिनेश घोरे बताते हैं कि वे कई वर्षों से इस व्यवसाय से जुड़े हुए हैं. बारिश शुरू होते ही वे जांजगीर-चांपा क्षेत्र से पैरा पुटू खरीदकर बिलासपुर के बाजारों में लाते हैं. हर साल इसकी अच्छी बिक्री होती है और इससे उन्हें अच्छा मुनाफा भी मिलता है.

उमस बढ़ते ही बढ़ जाता है उत्पादन
दिनेश के अनुसार, बारिश के बाद जब मौसम में उमस बढ़ती है, तब पैरा पुटू तेजी से निकलता है. प्राकृतिक रूप से उगने वाला यह मशरूम कुछ ही दिनों के लिए उपलब्ध रहता है, इसलिए बाजार में इसकी खास मांग बनी रहती है. शुरुआती दिनों में पैरा पुटू करीब 400 रुपये किलो बिकता है, लेकिन सावन के महीने में इसकी कीमत 600 रुपये किलो तक पहुंच जाती है. धार्मिक कारणों से मांसाहार छोड़ने वाले लोग इस दौरान इसे बड़े चाव से खरीदते हैं.

स्वाद ऐसा कि लोग कहते हैं ‘नॉनवेज जैसा’
स्थानीय लोगों का मानना है कि पैरा पुटू का स्वाद काफी हद तक नॉनवेज व्यंजनों जैसा होता है. यही वजह है कि सावन के दौरान इसकी मांग कई गुना बढ़ जाती है और बाजार में आते ही यह हाथों-हाथ बिक जाता है.

About the Author

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें



Source link

Write A Comment