बारिश के मौसम में बालों से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती है। हवा में नमी और चिपचिपाहट हमारे बालों के लिए आफत बन जाती है। इस मौसम में अक्सर समझ नहीं आता कि बाल कब और कैसे धोए जाएं, ताकि वे हेल्दी रहें और टूटने से बचे रहें। सही समय पर बाल न धोने से स्कैल्प में फंगल इंफेक्शन, डैंड्रफ और बाल झड़ने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में ये जानना बेहद जरूरी है कि मानसून में बाल धोने का सही समय क्या है और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

बारिश के मौसम में बाल धोने का सही समय

1. बारिश में भीगने के तुरंत बाद

अगर आप बारिश के पानी में भीग गए हैं, तो बिना देर किए तुरंत बालों को साफ पानी और माइल्ड शैम्पू से धोएं। बारिश के पानी में हवा में मौजूद प्रदूषण, धूल-मिट्टी और एसिडिक तत्व घुले होते हैं। अगर यह पानी स्कैल्प पर ज्यादा देर तक लगा रहे, तो फंगल इंफेक्शन और डैंड्रफ का खतरा बढ़ जाता है।

2. सुबह के समय 
मानसून के दिनों में सुबह के वक्त बाल धोना सबसे बेहतर माना जाता है। सुबह बाल धोने से उन्हें प्राकृतिक रूप से सूखने का पूरा समय मिल जाता है। अगर आप धूप या पंखे की हवा में बाल सुखाते हैं, तो स्कैल्प की नमी धीरे-धीरे खत्म होती है और बाल स्वस्थ रहते हैं।

3. वर्कआउट या पसीने के बाद
बारिश के मौसम में उमस बहुत ज्यादा होती है, जिससे सिर में बहुत पसीना आता है। पसीना और चिपचिपाहट बालों की जड़ों को कमजोर बना देती है। इसलिए, जब भी स्कैल्प ज्यादा चिपचिपा या पसीने से भरा लगे, तब बालों को धोना ही सही होता है।

रात में बाल धोने से क्यों बचें?
मानसून में रात के समय बाल धोने से बचना चाहिए। इस मौसम में हवा में नमी ज्यादा होने के कारण बाल जल्दी नहीं सूखते। गीले या हल्के नम बालों के साथ सोने से स्कैल्प में बैक्टीरिया और फंगस पनपने लगते हैं। इसके अलावा, गीले बाल ज्यादा कमजोर होते हैं, जिससे रात भर तकिए के घर्षण से उनके टूटने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।





Source link

Write A Comment