मोटापा इन दिनों देश दुनिया में महामारी की तरह बढ़ रहा है। बढ़ा हुआ वजन शरीर में डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और हृदय रोग जैसी कई गंभीर समस्याएं पैदा करता है। हाल ही में एक महिला ने अपने इंस्टाग्राम पर बताया है कि उन्होंने 56 किलो वजन कैसे कम किया। उनका वजन 116 किलो हुआ करता था और अब वह 60 किलो तक पहुंच गयी हैं। अनुरीत कौर जो अब एक डाइटिशियन हैं उन्होंने अपने इंस्टग्राम पेज पर अपनी वेट लॉस जर्नी शेयर की है और बताया है कि डेढ़ साल में उन्होंने 56 किलो वजन कम किया। खास बात यह है कि उन्होंने वजन कम करने के लिए स्ट्रिक्ट या क्रैश डाइटिंग नहीं की।
चावल रोटी डाइट में था शामिल
अनुरीत कौर कहती हैं कि सबसे आम गलतफहमियों में से एक जो मैं सुनती हूँ, वह है। चावल खाने से मोटे हो जाते हैं, रोटी खाने से वज़न बढ़ता है। लेकिन यहश नहीं है कोई भी एक खाना आपका वज़न बढ़ा या घटा नहीं सकता। असली बात आपकी पूरी डाइट, खाने की मात्रा, निरंतरता और आपने कितनी कैलोरी ली है उसपर निर्भर करती है। वे आगे कहती हैं, ”चावल और रोटी कई भारतीय घरों में मुख्य भोजन हैं, और इनसे डरने की कोई ज़रूरत नहीं है। कार्बोहाइड्रेट संतुलित आहार का एक ज़रूरी हिस्सा हैं। वे आपके रोज़मर्रा के कामों के लिए ऊर्जा देते हैं, वर्कआउट के लिए ताकत देते हैं और शरीर के कई ज़रूरी कामों में मदद करते हैं।
संतुलित थाली डाइट में करें शामिल
चावल और रोटी को पूरी तरह छोड़ने की बजाय संतुलित थाली बनाना सीखें। अपनी डाइट में प्रोटीन का अच्छा स्रोत शामिल करें। मांसपेशियों को मजबूत बनाए रखने के लिए प्रोटीन को डाइट में करें शामिल।फाइबर के लिए अपनी थाली में सब्ज़ियाँ भरें। सीमित मात्रा में हेल्दी फैट्स शामिल करें। अपने लक्ष्यों के हिसाब से सही मात्रा में चावल या रोटी का आनंद लें।
वे कहती हैं। ”मेरा ज़्यादातर खाना घर का बना और संतुलित होता था। हाँ, अपनी डाइट में गेहूँ, चावल, की जगह आप मिलेट्स और ओट्स भी ज़रूर शामिल करें। लेकिन वज़न कम करने के लिए आपको चावल या रोटी छोड़ने की ज़रूरत नहीं है। मैंने 56 किलो वज़न इसलिए कम किया क्योंकि मैंने सही तरीके से खाना सीखा, न कि इसलिए कि मैंने अपनी पसंदीदा चीज़ें खाना छोड़ दिया।
वजन कम करने के लिए इन फॉलो को भी करें फॉलो:
सिर्फ़ कार्डियो पर निर्भर रहने के बजाय लगातार स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करें। यह मांसपेशियों को मजबूत बनाती है और शरीर को बेहतर आकार देती है। क्रैश डाइटिंग के बजाय बैलेंस्ड, न्यूट्रिएंट्स से भरपूर डाइट करें फॉलो। तेज़ी से रिज़ल्ट पाने के पीछे भागने के बजाय धीरे-धीरे वज़न कम करें। हाइड्रेशन, नींद और रिकवरी को प्रायोरिटी दें।
Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)