Last Updated:

Jackfruit Seeds Curry Recipe: कटहल के बीज की यह देसी सब्जी स्वाद और हेल्थ दोनों में शानदार है. आसान तरीके से बनने वाली यह डिश नॉनवेज जैसा फ्लेवर देती है और हर किसी को पसंद आती है. एक बार ट्राई करेंगे तो बार-बार बनाने का मन करेगा.

ख़बरें फटाफट

Zoom

कटहल के बीज की सब्जी की रेसिपी

Jackfruit Seeds Curry Recipe: गर्मियों का सीजन आते ही घरों में कटहल आना शुरू हो जाता है. ज़्यादातर लोग कटहल की सब्जी तो बना लेते हैं, लेकिन उसके बीज अक्सर फेंक दिए जाते हैं या यूं ही बेकार समझ लिए जाते हैं. जबकि सच यह है कि कटहल के बीज में ऐसा स्वाद छुपा होता है जो सही तरीके से पकाने पर किसी भी नॉनवेज डिश को टक्कर दे सकता है, अगर आपको कभी ऐसा लगता है कि बिना चिकन या मटन के खाने में मज़ा नहीं आता, तो यह रेसिपी आपकी सोच बदल सकती है. कटहल के बीज की यह देसी स्टाइल सब्जी न सिर्फ खाने में जबरदस्त लगती है बल्कि इसे बनाना भी बहुत आसान है.

इसमें इस्तेमाल होने वाले मसाले घर में आसानी से मिल जाते हैं और इसका फ्लेवर इतना रिच होता है कि एक बार खाने के बाद बार-बार बनाने का मन करेगा. खास बात यह है कि इसमें बीज का हल्का नट जैसा स्वाद आता है जो इसे और भी खास बना देता है. आइए जानते हैं कैसे बनती है यह मजेदार और अलग तरह की सब्जी.

कटहल के बीज की सब्जी बनाने का आसान तरीका
सबसे पहले कटहल के बीज को अच्छी तरह साफ कर लें. 4-5 बार पानी से धोकर इसकी गंदगी निकाल लें. इसके बाद बीज को कुकर में डालें, थोड़ा पानी और हल्का नमक डालकर 1-2 सीटी आने तक उबाल लें. उबालने के बाद इसका छिलका बहुत आसानी से निकल जाता है. अब एक मिक्सर जार में लहसुन, हरी मिर्च, जीरा, साबुत धनिया, लौंग, दालचीनी, बड़ी इलायची, जावित्री और थोड़ा सा खसखस डालकर इसका फाइन पेस्ट तैयार कर लें.

कढ़ाई में सरसों का तेल गरम करें. उसमें जीरा डालकर चटकाएं. फिर कटे हुए प्याज डालकर अच्छे से भून लें जब तक हल्का गोल्डन रंग न आ जाए. इसके बाद टमाटर डालें और उसे भी अच्छे से पका लें.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

अब तैयार किया हुआ मसाला पेस्ट डालें और थोड़ी देर तक भूनें. हल्दी और लाल मिर्च डालकर मसाले को तब तक पकाएं जब तक तेल अलग न दिखने लगे. अब उबले और छिले हुए कटहल के बीज डालें और मसाले में अच्छे से मिलाएं. 2 मिनट तक हाई फ्लेम पर भून लें ताकि उसमें हल्का सा स्मोकी फ्लेवर आ जाए. थोड़ा सा पानी डालकर ढक दें और 5 मिनट तक पकाएं. बस आपकी स्वादिष्ट कटहल बीज की सब्जी तैयार है.

क्यों खास है ये रेसिपी?
यह रेसिपी उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो नॉनवेज नहीं खाते लेकिन वही गहरा और मसालेदार स्वाद चाहते हैं. कटहल के बीज का टेक्सचर और मसालों का कॉम्बिनेशन इसे बेहद खास बना देता है. यह एक बजट फ्रेंडली और हेल्दी ऑप्शन भी है.

About the Author

Mohit Mohit

मीडिया इंडस्ट्री में 8+ साल का अनुभव, ABP, NDTV, दैनिक जागरण और इंडिया न्यूज़ जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से जुड़कर काम किया। लाइफस्टाइल, धर्म और संस्कृति की कहानियों को रोचक अंदाज़ में प्रस्तुत करने का खास हुनर।…और पढ़ें



Source link

Write A Comment