Last Updated:

Bundelkhandi Pickle Recipe: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में बारिश के मौसम में नींबू-मिर्च का अचार खूब खाया जाता है. दादी-अम्मा केशकली से जानें इस खट्टे, चटपटे और मसालेदार अचार को 2 मिनट में बनाने की आसान रेसिपी, जो विटामिन-सी से भरपूर है और पाचन में भी सहायक है…

Nimbu Achar Recipe. मप्र के छतरपुर जिले में बारिश के मौसम में नींबू-मिर्च का अचार सबसे ज्यादा खाया जाता है. इसे रोटी के साथ भी खूब खाया जाता है. नींबू-मिर्च अचार जो अपने खट्टे, चटपटे और मसालेदार स्वाद के लिए जाना जाता है. यही नहीं, इस कांबिनेशन के और भी कई फायदे बताए जाते हैं. नींबू में विटामिन सी होता है और यह शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाता है, जिससे सर्दी जुकाम भी नहीं होता है. बुंदेलखंड का ये फेमस अचार मिनटों में कैसे करें तैयार, जानिए इसको बनाने की आसान रेसिपी…

छतरपुर जिले की अम्मा केशकली बताती हैं कि हमारे यहां नींबू-मिर्च का अचार सालों से बनता आ रहा है. मैं खुद ही सालों से ये अचार बना रही हूं. हमारे यहां भोजन की थाली में अचार न हो तो खाने का मजा ही बेकार हो जाता है. वह बताती हैं, नींबू का अचार बनाना भी बेहद आसान है. सबसे पहले ताज़े और पतले छिलके वाले नींबू लें. इन्हें अच्छी तरह धोकर पोंछ लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. अब एक बड़े बर्तन में नींबू के टुकड़ों के साथ नमक, हल्दी, लाल मिर्च, मेथी दाना, कलौंजी और थोड़ा काला नमक मिलाएं. चाहें तो स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़ी चीनी भी डाल सकते हैं. इस मसाले में नींबू को 2–3 दिन धूप में रखने से इसका स्वाद और भी निखर जाता है.

धूप में रखने के बाद ये काम बेहद जरूरी
धूप में रखने के बाद नींबू का छिलका नरम हो जाता है. मसाला पूरी तरह अंदर तक घुल जाता है. अब एक पैन में थोड़ा सा तेल गर्म करें. उसमें राई या सरसों का तेल पकाकर ठंडा कर लें. इसे नींबू-मसाले के मिश्रण में डालकर अच्छी तरह मिलाएं. इस अचार को साफ और सूखे कांच के जार में भरकर धूप में 4–5 दिन और रखें. इस तरह खट्टा-तीखा और चटपटा जबरदस्त स्वाद वाला नींबू का अचार तैयार हो जाता है.

लंबे समय तक टिकेगा अचार
यह अचार लंबे समय तक खराब नहीं होता. हर मौसम में स्वाद बनाकर रखता है. चाहे पराठा हो, दाल-चावल हो या पूड़ी-नींबू का अचार हर डिश के साथ शानदार लगता है. सबसे खास बात ये कि इसे घर पर बनाना न सिर्फ आसान है, बल्कि बाजार के अचार की तुलना में ज्यादा हेल्दी और शुद्ध होता है. अगर आप इस सर्दी कुछ स्वादिष्ट और फायदे से भरपूर बनाना चाहते हैं, तो नींबू का अचार जरूर ट्राई करें.

विटामिन सी से भरपूर
नींबू में विटामिन-C भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है. यह सर्दी-जुकाम से बचाने में भी मदद करता है. जब इसे मसालों के साथ मिलाकर अचार बनाया जाता है तो यह और भी फायदेमंद बन जाता है. नींबू का अचार पाचन को बेहतर करता है, पेट हल्का रखता है और गैस-एसिडिटी जैसी दिक्कतों को कम करने में मदद करता है. यही वजह है कि यह अचार भोजन का स्वाद बढ़ाने के साथ शरीर को भी फायदा पहुंचाता है.

About the Author

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…

और पढ़ें



Source link

Write A Comment