Last Updated:
Burhanpur’s Famous Urad Tikia in Monsoon: बुरहानपुर में बारिश के मौसम में उड़द की ताजी हरी फलियों से बनने वाली टिकिया लोगों की पसंदीदा पारंपरिक डिश है. इसे बनाने के लिए उड़द की गीली फलियों में अदरक-लहसुन, हरी मिर्च, धनिया और नमक मिलाकर छोटी टिकियां तैयार की जाती हैं.
बुरहानपुर. मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में बरसात का मौसम अपने साथ कई तरह के पारंपरिक व्यंजन लेकर आता है. बारिश शुरू होते ही लोगों का मन चटपटा और गरमा गरम नाश्ता खाने का करने लगता है. ऐसे में बुरहानपुर की उड़द की फल्ली से तैयार होने वाली टिकिया लोगों के बीच काफी पसंद की जाती है. इसका स्वाद अलग होने के साथ इसे स्थानीय खानपान की खास पहचान भी माना जाता है.
जैसे ही बारिश का मौसम शुरू होता है बाजार में उड़द की हरी और गीली फलियां आसानी से मिलने लगती है. इन्हीं ताजी फलियों से घरों में स्वादिष्ट टिकिया तैयार की जाती है. खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती. उड़द की गीली फल्ली के साथ अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च, धनिया, नमक और तेल मुख्य रूप से इस्तेमाल किया जाता है.
बनाने की पूर विधि
लोकल 18 की टीम को एक्सपर्ट महिला वंदना ने जानकारी देते हुए बताया कि सबसे पहले उड़द की ताजी फलियों को अच्छी तरह साफ करके धोया जाता है. इसके बाद फलियों को आवश्यकतानुसार तैयार किया जाता है. इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट बारीक कटी हरी मिर्च, हरा धनिया और स्वादानुसार नमक मिलाया जाता है. सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाकर इसका मिश्रण तैयार किया जाता है. इसके बाद तैयार मिश्रण की छोटी-छोटी टिकिया बनाई जाती है. कड़ाही या तवे पर थोड़ा तेल गर्म करके इन टिकियों को डाला जाता है. उन्हें मध्यम आंच पर दोनों तरफ से अच्छी तरह सेंका जाता है जब टिकिया हल्की सुनहरी और कुरकुरी हो जाएं तो इन्हें गरमा गरम परोसा जाता है. इसे हरी चटनी या पसंदीदा चटनी के साथ खाया जा सकता है.
बारिश में लोग करते हैं पसंद
स्थानीय लोगों के मुताबिक बारिश के मौसम में उड़द की ताजी फल्ली उपलब्ध होने के कारण इसका स्वाद और भी खास हो जाता है. यही वजह है कि बरसात आते ही बुरहानपुर के कई घरों में उड़द की टिकिया बनाने की परंपरा शुरू हो जाती है. हालांकि, किसी भी खाद्य पदार्थ के स्वास्थ्य लाभ व्यक्ति की स्थिति और मात्रा पर निर्भर करते हैं इसलिए इसे संतुलित आहार का हिस्सा मानकर खाना बेहतर है.
बरसात की बूंदों के बीच अगर बुरहानपुर के पारंपरिक स्वाद का आनंद लेना है, तो उड़द की फली की गर्मागर्म टिकिया एक खास स्थानीय व्यंजन है. इसको बहुत ही आसानी से तैयार किया जाता है उसको बच्चे बड़े सभी खाना पसंद करते हैं.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…
और पढ़ें