Mango Avocado Toast Recipe: गर्मी का मौसम आते ही खाने की पसंद अपने आप बदलने लगती है. सुबह-सुबह भारी पराठे या तले हुए नाश्ते की जगह कुछ हल्का, फ्रेश और जल्दी बनने वाला खाना ज्यादा अच्छा लगता है. ऐसे में अगर आपको ऐसा ब्रेकफास्ट मिल जाए जो देखने में कैफे जैसा हो, स्वाद में शानदार हो और बनाने में भी ज्यादा मेहनत न लगे, तो बात ही अलग है. आम का मौसम वैसे भी हर किसी का फेवरेट होता है और ज्यादातर लोग इसे शेक, आमरस या मिठाई में खाते हैं. लेकिन अगर यही आम आपके ब्रेकफास्ट को नया ट्विस्ट दे दे तो कैसा रहेगा. एवोकाडो टोस्ट पिछले कुछ सालों में काफी पॉपुलर हुआ है, लेकिन अब इसमें अल्फांसो आम का समर टच जोड़कर इसे और मजेदार बनाया जा सकता है.

इसमें एवोकाडो की क्रीमीनेस, आम की मिठास, नींबू की हल्की खटास और मिर्च की हल्की तीखापन मिलकर ऐसा स्वाद बनाते हैं जो हर बाइट में मजा देता है. यह ब्रेकफास्ट उन लोगों के लिए भी अच्छा है जो कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं और उन लोगों के लिए भी जो इंस्टेंट लेकिन हेल्दी ऑप्शन ढूंढ रहे हैं.

क्या खास बनाता है आम और एवोकाडो का यह कॉम्बिनेशन
पहली नजर में आम और एवोकाडो का साथ थोड़ा अलग लग सकता है, लेकिन स्वाद के मामले में यह जोड़ी कमाल करती है. एवोकाडो का मुलायम और हल्का स्वाद आम की नेचुरल मिठास के साथ बहुत अच्छा बैलेंस बनाता है. जब इसमें प्याज, टमाटर, हरी मिर्च या जलेपीनो और नींबू मिलते हैं, तो स्वाद और भी खुलकर सामने आता है. यही वजह है कि यह सिर्फ मीठा नहीं बल्कि एक मजेदार चटपटा ब्रेकफास्ट बन जाता है.

इस रेसिपी के लिए क्या-क्या चाहिए
इस टेस्टी टोस्ट को बनाने के लिए आपको एक पका लेकिन ज्यादा नरम न हुआ अल्फांसो आम चाहिए. इसके साथ आधा पका एवोकाडो लें. बारीक कटा प्याज, बारीक कटा टमाटर, थोड़ी जलेपीनो या हरी मिर्च, नींबू का रस, स्वादानुसार नमक और ताजा हरा धनिया लें. ब्रेड के लिए मल्टीग्रेन, सावरडो या अपनी पसंद की कोई अच्छी ब्रेड ले सकते हैं. चाहें तो टोस्ट करने के लिए थोड़ा बटर या ऑलिव ऑयल भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

बनाने का आसान तरीका
सबसे पहले ब्रेड को अच्छी तरह टोस्ट कर लें ताकि वह बाहर से क्रिस्पी हो जाए. अगर कैफे जैसा स्वाद चाहिए तो टोस्ट करने से पहले हल्का बटर या ऑलिव ऑयल लगा सकते हैं. अब आम को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. थोड़ा आम ऊपर सजाने के लिए अलग रख दें. एवोकाडो को काटकर उसका गूदा निकालें और कटोरे में हल्का मैश कर लें. इसे पूरी तरह पेस्ट न बनाएं, थोड़ा टेक्सचर रहने दें.

अब इसमें कटा हुआ आम, प्याज, टमाटर, मिर्च, नमक और नींबू का रस डालें. सब चीजों को हल्के हाथ से मिलाएं ताकि स्वाद अच्छे से मिल जाए लेकिन मिश्रण बहुत पतला न हो. अब इस तैयार मिक्स को टोस्ट की हुई ब्रेड पर अच्छी मात्रा में फैलाएं. ऊपर से बचा हुआ आम और हरा धनिया डालें. चाहें तो थोड़ा चिली फ्लेक्स भी डाल सकते हैं.

इसे और मजेदार बनाने के आसान तरीके
अगर आप इसे ज्यादा भरपेट बनाना चाहते हैं तो ऊपर पोच्ड एग या फ्राइड एग रख सकते हैं. अगर बच्चों के लिए बना रहे हैं तो मिर्च कम रखें. पार्टी स्नैक के रूप में इसे ब्रेड की जगह पापड़ चिप्स या टॉर्टिला चिप्स के साथ भी परोस सकते हैं. ठंडी हर्बल टी या नींबू वाले ड्रिंक के साथ इसका स्वाद और अच्छा लगता है.

View this post on Instagram





Source link

Write A Comment